नवरात्र पर बनाएं झटपट मावा बर्फी, स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान

नवरात्र का त्योहार शुरू हो चुका है और इस दौरान स्वादिष्ट मिठाइयों का मजा लेना तो बनता है। अगर आप व्रत के लिए कुछ खास और बनाने में आसान ढूंढ रहे हैं, तो मावा बर्फी एक बढ़िया ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह इतनी मुलायम बनती है कि सीधे आपके मुंह में घुल जाएगी। आइए, बिना देर किए जानते हैं इसे बनाने की सिंपल रेसिपी।

सामग्री :

    मावा: 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
    चीनी: 125 ग्राम (या स्वादानुसार)
    इलायची पाउडर: आधा चम्मच
    पिस्ता और बादाम: बारीक कटे हुए (सजावट के लिए)
    घी: 1 चम्मच

विधि :

    एक नॉन-स्टिक पैन में मावा और घी डालकर धीमी आंच पर भूनें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह पैन से न चिपके।
    जब मावा थोड़ा सुनहरा हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे, तो आंच बंद कर दें।
    अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें ताकि चीनी पूरी तरह से घुल जाए।
    अब इस मिश्रण को एक थाली या ट्रे में निकालें जिस पर पहले से थोड़ा घी लगा हो।
    मिश्रण को चम्मच की मदद से समान रूप से फैलाएं और ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम डालें।
    इसे 10-15 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
    जब यह हल्का सेट हो जाए, तो चाकू से इसे बर्फी के आकार में काट लें।
    पूरी तरह ठंडा होने के बाद, बर्फी को एक एयरटाइट डिब्बे में रख लें।

 

More From Author

बस्तर में नक्सलियों की धरती पर बदलाव की बयार, CM साय बोले – 2026 तक खत्म करेंगे नक्सलवाद

ट्रेडिशनल लुक में दिखीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘देवी की कृपा से हर दिन सुनहरा है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.