भोपाल कलेक्टर ने सरकार को महानवमी पर एक अक्टूबर को छुट्टी देने का प्रपोजल भेजा

भोपाल
 जहां छुट्टियों की बात आती है सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों की बांछे खिल जाती हैं। अब एक और निर्णय इनकी खुशी का कारण बनने जा रहा है। भोपाल जिले में 1 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश (लोकल हॉली-डे) हो सकता है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अवकाश के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। प्रस्ताव की मंजूरी के बाद 30 हजार से अधिक सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को छुट्टी का फायदा मिलेगा।

27 अगस्त को भी प्रस्तावित था स्थानीय अवकाश
आपको बता दें कि 27 अगस्त को भोपाल के लिए स्थानीय अवकाश प्रस्तावित था। इस दिन गणेश चतुर्थी के चलते छुट्‌टी घोषित की गई थी, लेकिन सरकार ने पूरे प्रदेश में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया था। इस तरह भोपाल के हिस्से में एक स्थानीय अवकाश बच गया।

4 अवकाश की व्यवस्था
गौरतलब है कि राजधानी भोपाल जिले में पूरे वर्ष भर में कुल 4 स्थानीय अवकाश होते हैं। अभी तक इस साल मकर संक्रांति पर 14 जनवरी, रंगपंचमी पर 19 मार्च, गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त और भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस पर (केवल भोपाल शहर के लिए) 3 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे। अब कलेक्टर द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, 27 अगस्त के स्थान पर महानवमी यानी 1 अक्टूबर, बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की बात कही गई है।

बंद रहेंगे बड़े-बड़े कार्यालय
1 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहा तो सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इस दिन संपत्तियों की रजिस्ट्री भी नहीं हो पाएगी परी बाजार और आईएसबीटी स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस भी बंद रहेंगे। स्थानीय अवकाश का लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को नहीं मिलता। इसलिए केंद्रीय दफ्तर खुले रहेंगे और अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा नहीं मिलेगा।

More From Author

मध्य प्रदेश में फिर बारिश की दस्तक, 27 सितंबर से इंदौर-जबलपुर संभाग में तेज़ बारिश का अलर्ट

एक और अमृत भारत ट्रेन का आगमन: यात्रा होगी तेज और सुविधाजनक, पीएम मोदी ने की उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.