नारियल की रबड़ी: मिठास भरा स्वाद जिसे खाकर सब करेंगे वाह-वाह

सामग्री :

    फुल क्रीम मि‍ल्‍क ए‍क लीटर
    कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल एक कप
    कंडेंस्ड मिल्क इच्छानुसार
    चीनी स्वादानुसार
    इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच
    कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
    केसर के धागे

विधि :

    नार‍ियल की रबड़ी बनाने के ल‍िए सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालें।
    जैसे ही दूध उबलने लगे, आंच धीमी करें और दूध को गाढ़ा होने तक पकाते रहें।
    बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध जलने न पाए।
    जब दूध लगभग आधा हो जाए, तो उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
    इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क और चीनी डालें।
    इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
    अब रबड़ी को पांच से 10 म‍िनट तक और पकाएं जब तक वो अच्छी तरह से गाढ़ा न हो जाए।
    अब गैस बंद करें और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
    इसे ठंडा होने दें, फिर फ्रिज में रखकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।
    आप इसे रक्षाबंधन के मौके पर सर्व कर सकते हैं।

 

More From Author

क्रिकेट मैच में फैंस का विवादित कदम: पाकिस्तान का झंडा फहराया, सरकार ने तय किया ये सजा

आईआईटी इंदौर में 624.57 करोड़ रुपये की विस्तार परियोजना का हुआ शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.