पंडाल विवाद: महिषासुर नहीं, ट्रंप की मूर्ति! क्या यह पीएम मोदी को चेतावनी है?

कोलकाता 
पश्चिम बंगाल में इन दिनों जोरों शोरों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर राज्य में हजारों की सख्यां में दुर्गा पंडाल लगाए गए है और दूर दूर से लोग मां के दर्शन करने यहां पहुंच रहे है। इन पंडालों को अलग अलग थीम और अलग अलग आइडिया के अनुसार तैयार किया जाता है जो दर्शकों के लिए काफि रोचक होता है। ऐसा ही एक अनोखा पंडाल इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इसके वायरल होने की वजह इसकी सजावट थीम नहीं बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप है।

पीएम मोदी ट्रंप को अपना दोस्त माना उन्होंने धोखा दिया
इस पंडाल समिति ने मां दुर्गा के साथ किसी राक्षसी रूप के महिषासुर की नहीं बल्कि ट्रंप की महिषासुर वाली मूर्ति लगाई है, जो काफी वायरल हो रही है। बहरामपुर में खागड़ा क्रेमेटोरियम घाट दुर्गा पूजा समिति ने यह महिषासुर ट्रंप की मूर्ति लगाई है। समिति ने बताया कि ट्रंप ने भारत को धोखा दिया इसलिए उनकी ऐसी मूर्ति लगाई गई है। समिति ने कहा, वह भारत पर लगे 50 प्रतिशत टैरिफ को एक धोखा मानते है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ट्रंप को अपना दोस्त मानते थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टैरिफ के रूप में भारत को धोखा दिया इसलिए यह मूर्ति लगाई गई है।
 
हजारों की संख्या में मूर्ति देखने पहुंचे लोग
ट्रंप की इस खास महिषासुर अवतार वाली मूर्ति को आसिम पाल नामक कलाकार ने तैयार किया था। इसके उद्घाटन के बाद से ही हजारों की संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस मूर्ति और इसके पीछे के आइडिया को काफि पसंद किया जा रहा है। बता दे कि ट्रंप ने हाल ही भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगा कर बाद में उसे 50 प्रतिशत कर दिया था। इसके चलते अमेरिकी बाजार में भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ गया है और उनकी मांग घटने लगी है।

More From Author

यूएन में भारत का बड़ा कदम, पाकिस्तान ने अपनी गलती कबूल कर दी सामने वाले देशों के बीच!

बलरामपुरवासियों को 825.29 करोड़ की 124 परियोजनाओं के जरिए विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.