भारती सिंह फिर बनने वाली हैं मां! 41 की उम्र में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, फैंस बोले– “क्यूटेस्ट मॉम-टू-बी”

मुंबई

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया जल्द ही दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसके बाद उन्हें बधाइयों की झड़ी लग गई है।

भारती सिंह और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी और अप्रैल 2022 में अपने पहले बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम लक्ष्य लिम्बाचिया (निकनेम गोला) है। अपने व्लॉग्स और पॉडकास्ट्स में दोनों अक्सर दूसरे बच्चे की इच्छा जताते रहे हैं। आखिरकार भारती ने 6 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा 'हम फिर से प्रेग्नेंट हैं।'

इस तस्वीर में हर्ष अपनी पत्नी को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि भारती कैजुअल आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। यह फोटो किसी खूबसूरत आउटडोर लोकेशन पर क्लिक की गई है, जो कपल की हालिया ट्रिप की झलक देती है।

भारती और हर्ष की इस गुड न्यूज पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। परिणीति चोपड़ा, दिव्या अग्रवाल, नीति टेलर, दृष्टि धामी, पार्थ समथान, अदिति भाटिया, जेमी लीवर, दीपिका सिंह, शिल्पा शिरोडकर और विशाल पांडे समेत कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बता दें, इस साल की शुरुआत में भारती ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज किया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह अपने बेटे गोला के लिए एक भाई या बहन चाहती हैं और 2025 में फैमिली बढ़ाने का प्लान कर रही हैं। उन्होंने कहा था, 'गोला अब तीन साल का है, इसलिए यह सही समय है कि वह एक भाई या बहन पाए। बस दुआ कीजिए कि जल्द ही यह ख्वाहिश पूरी हो।'

More From Author

जर्मनी में विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते नजर आए मंत्री लखन लाल देवांगन

हरजस सिंह का धमाका: 141 गेंदों में 314 रनों की ऐतिहासिक पारी, वनडे क्रिकेट में मचाया तहलका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.