माता-पिता से संगीत के लिये प्रेरणा मिली : विशाल ददलानी

मुंबई,

 जानेमाने संगीतकार-गायक विशाल ददलानी का कहना है कि उन्हें अपने माता-पिता से संगीत की प्रेरणा मिली। इंडियन आइडल फिर से सबकी यादों और धुन को ताज़ा करने आ रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर इंडियन आइडल का नया सीज़न लौट रहा है, और यह वाकई बहुत खास होने वाला है। इस बार का थीम है: यादों की प्लेलिस्ट: जहाँ आवाज़ें आज वाली और गाने आप वाले होंगे। यहां आज के ज़बरदस्त टैलेंट को पुराने, सदाबहार गानों के साथ जोड़ा जाएगा। यह सीज़न इमोशन्स, यादों और कमाल के टैलेंट्स का एक सफर होगा।

इंडियन आइडल के नए सीजन से पहले, जज विशाल ददलानी ने अपने म्यूजिक करियर की प्रेरणा के बारे में एक इमोशनल कर देने वाली कहानी साझा की है, जो उनके बचपन की यादों से जुड़ी है और वह उनकी मां की आवाज़ में बसती है। उन्होंने बताया, “मेरा पूरा जीवन म्यूजिक से भरा है और इसके आसपास मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं। मुझे जो पहला गाना याद है, वह मेरी मां मेरे लिए गाया करती थीं ‘फूलों का तारों का’ जिसमें उन्होंने ‘बहना’ की जगह मेरा नाम लगाया था। मेरे लिए यह हमेशा उनकी आवाज़ में ही सुनाई देता है। मेरे माता-पिता का म्यूजिक के लिए प्यार, मुझे प्रेरित करता रहा है और इसने मुझे धीरे-धीरे म्यूजिक की तरफ खींचा।” इंडियन आइडल का नया सीजन, 18 अक्टूबर 2025 से हर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

 

More From Author

7 महीने में 5 बार प्रेमी संग फरार हुई मां, पति ने 4 बच्चों के साथ नदी में कूदकर किया आत्महत्या

फ्रॉड केस में शिल्पा-राज को झटका, बॉम्बे HC ने कहा – पहले 60 करोड़ दो, फिर विदेश जाओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.