नक्सलियों के IED हमले में STF जवान घायल, रायपुर में इलाज जारी

बीजापुर

नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रहे संघर्ष के बीच सोमवार को एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED में जबरदस्त विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक STF जवान घायल हो गया।

सूत्रों के अनुसार, घायल जवान को तत्काल मौके से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कैंप लाया गया, जहाँ प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार हेतु चॉपर के माध्यम से रायपुर के हायर सेंटर भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवान की स्थिति अब सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आसपास के इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

More From Author

दिवाली धमाका! Amazon पर भारी छूट, फोन समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट

भोपाल ट्रैफिक अलर्ट: दिवाली पर कई रास्ते बंद, बदली गई पार्किंग व्यवस्था, जानिए पूरी गाइडलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.