IPL 2026 Auction से पहले LSG ने चुना विलियमसन को विशेष भूमिका में, टीम में बढ़ी उम्मीदें

नई दिल्ली
IPL 2026 Auction से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ा ऐलान किया है। एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने जानकारी दी है कि न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज केन विलियमसन आने वाले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा होंगे। हालांकि, वह एक क्रिकेटर के तौर पर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि उनको नई भूमिका सौंपी गई है। संजीव गोयनका ने बताया है कि केन विलियमसन आगामी सीजन में एलएसजी के स्ट्रेटजिक एडवाइजर यानी रणनीतिक सलाहकार होंगे।

संजीव गोयनका ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “केन विलियमसन सुपर जायंट्स परिवार का हिस्सा रहे हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स के रणनीतिक सलाहकार के रूप में उनकी नई भूमिका में उनका स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। उनकी नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक अंतर्दृष्टि, खेल की गहरी समझ और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता उन्हें टीम के लिए एक अमूल्य योगदान बनाती है।”

केन विलियमसन को आईपीएल का अच्छा खासा अनुभव है। आईपीएल में एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने 10 सीजन खेले हैं। 2015 से 2024 तक वे आईपीएल में एक्टिव रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2018 में 735 रन बनाकर वे ऑरेंज कैप होल्डर भी थे। 2022 तक वे SRH के लिए खेले और टीम की कप्तानी भी की। 2023 और 2024 में वे गुजरात टाइटन्स का हिस्सा थे, लेकिन सिर्फ एक मैच ही खेला। 2024 में दो मैच उनको खेलने के लिए मिले। 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार उनको नहीं मिला था।

सुपर जायंट्स फैमिली का हिस्सा केन विलियमसन पहले से हैं, क्योंकि वे इसी साल डरबन सुपर जायंट्स के लिए एसए20 लीग में खेले थे। विलियमस न्यूजीलैंड के उन 5 क्रिकेटरों में से शामिल थे, जिन्होंने दुनिया भर की लीगों में खेलने के लिए केंद्रीय अनुबंध ठुकरा दिया था और कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ साइन किए थे। टी20 विश्व कप में भी वे खेलते हुए नजर आ सकते हैं, क्योंकि इस फॉर्मेट से अभी तक उन्होंने रिटायरमेंट नहीं लिया है।

 

More From Author

ट्रंप का बड़ा दावा: 8 महीने में 8 युद्ध रोके, कहा – मेरी वजह से बचे लाखों लोग

दिव्यांग बच्चों की मेहनत को मिला सहारा: अंजय शुक्ला ने कोपल वाणी से खरीदे 15,000 रुपये के दीपक, बढ़ाया उनका हौसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.