सम्राट चौधरी का हमला: ‘लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला दिन’, चोर के बेटे को CM उम्मीदवार बनाए जाने पर नाराजगी!

पटना 
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस बनाने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने तेजस्वी के साथ लालू यादव को लपेट लिया है। कहा है कि पंजिकृत अपराधी और चोर का बेटा मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। भ्रष्टाचारी लोग गुंडागर्दी के बल पर सत्ता में बैठना चाहते हैं, यह जनता नहीं होने देगी। राजद अपने सहयोगी पार्टियों कोउनके प्रत्याशियों के विरुद्ध उम्मीदवार देकर टॉर्चर कर रहा है।

बिहार की जनता जानती है कि लालू यादव और उनकी धर्मपत्नी रबड़ी देवी को 15 सालों तक मौका दिया गया। लेकिन राज्य की जनता को लूट, बेईमानी, भ्रष्टाचार अपराध की सौगात मिली। लालू परिवार को लोवर कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक सजा मिली। लालू यादव की पहचान सजायाफ्ता पंजिकृत अपराधी की है। उनके बेटे को सीएम की गद्दी कैसे दी जा सकती है। बिहार की जनता फिर से जंगलराज नहीं आने देगी।

सम्राट चौधरीने कहा कि तेजस्वी यादव सभी परिवारों को सरकारी नौकरी देने का वादा करते हैं। दो लाख 70 हजार करोड़ नौकरी देने पर 12 लाख करोड़ का खर्च होगा। जीविका दीदी को 30 हजार महीना देने पर 40 हजार करोड़ का मासिक बजट आएगा। कुल मिलाकर 17 लाख करोड़ का बजट चाहिए। पता नहीं ऐसा हिसाब इसे कौन समझा रहा है। जनता इसका जवाब 6 नवम्बर और 11 नवम्बर को देगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला दिन है। चोर के बेटे को सत्ता के लिए महागठबंधन ने सीएम बनाने का वादा कर दिया। सब जानते हैं कि लालू यादव बेजुबान जानवरों का चार खा गए। उनके राज में अपराधियों को बढ़ावा दिया गया। फिर से वही राज लाना चाहते हैं और कांग्रेस के नेता इसमें बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन बेटे को सीएम बनाने का लालू यादव का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

 

More From Author

राष्ट्रीय बालरंग भोपाल में 5 दिसम्बर को, व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक

टीटीपी का सीधे शब्दों में चैलेंज — अगर मां का दूध पिया है तो आकर लड़ो: आसिम मुनीर ललकारे गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.