रोहित शर्मा की पारी ने दिया संतोष, अभिषेक नायर बोले– धैर्य और फोकस देखने लायक था

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में एडिलेड में रोहित शर्मा की खेली गई 73 रन की पारी उन्हें बहुत संतुष्टि देगी। नायर ने जियोस्टार के ‘क्रिकेट लाइव’ पर कहा, “एक खिलाड़ी के तौर पर, आप अपने कुछ बड़े शतक या दोहरे शतक भूल सकते हैं, लेकिन कुछ पारियां ऐसी होती हैं जो हमेशा याद रहती हैं, खासकर वे जिनमें आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ी हो। रोहित शर्मा भले ही इस पारी को उनके द्वारा बनाए गए रनों के लिए याद न रखें, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत रूप से इससे बहुत संतुष्टि मिलेगी। एक बल्लेबाज के तौर पर, जब आप कठिन परिस्थितियों में रन बनाते हैं, तो आपको एक अलग तरह की खुशी मिलती है, ठीक वैसे ही जैसे एक गेंदबाज सपाट पिच पर विकेट लेता है।”

नायर ने कहा, “रोहित भले ही बड़ा स्कोर न बना पाने से निराश हों, लेकिन अंदर ही अंदर उन्हें पता होगा कि उन्होंने आज हर रन के लिए कड़ी मेहनत की है। उनका धैर्य और दृढ़ता देखने लायक थी। आज इस भारतीय टीम में मुझे सबसे ज्यादा यही बात प्रभावित करती है। जब ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीत जाएगा, तब भी उन्होंने संघर्ष जारी रखा। रोहित ने इसी जज्बे को साकार किया। कठिन परिस्थिति के बावजूद, जब भी उन्हें कोई ढीली गेंद मिली, उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाया। इसी इरादे और दृढ़ता ने उनकी पारी को परिभाषित किया।”

रोहित शर्मा पहले वनडे में सिर्फ 8 रन बना सके थे। पहले मैच के बाद अभिषेक नायर ने कहा था कि अगले दो मैचों में रोहित जोरदार वापसी करेंगे। रोहित शर्मा अभिषेक नायर के भरोसे पर खड़े उतरे और 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी से साबित किया कि उनमें अब भी क्रिकेट बाकी है।

 

More From Author

लंकाशायर ने स्टीवन क्रॉफ्ट को मुख्य कोच नियुक्त किया

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: पाकिस्तान ने भारत में होने वाले टूर्नामेंट से हटने का निर्णय लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.