सुबह का नाश्ता या शाम की भूख – बनाए स्वाद से भरपूर मलाई पराठा

क्या आपके बच्चे भी रोज सुबह नाश्ते में नखरे करते हैं? अगर हां, तो यह रेसिपी खास आपके लिए है। सुबह-सुबह जब जल्दी हो, तो समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो बच्चों को पसंद भी आए और झटपट तैयार भी हो जाए। इसका सबसे आसान जवाब है- मलाई पराठा, जो सिर्फ खाने में स्वादिष्ट नहीं, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। इसमें न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही बहुत सारे सामान की जरूरत होती है। आइए बिना देर किए जान लीजिए इसकी सिंपल रेसिपी।

सामग्री :

    1 कप आटा
    1/2 कप ताजी दूध की मलाई
    2 चम्मच चीनी (आप अपने हिसाब से कम-ज्यादा कर सकते हैं)
    थोड़ा-सा इलायची पाउडर (अगर पसंद हो तो)
    1 चम्मच घी या तेल

विधि :

    सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें। इसमें थोड़ा-सा नमक और घी डालकर मिला लें।
    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे को गूंथ लें, जैसा आप रोटी के लिए करते हैं। इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
    एक दूसरे कटोरी में मलाई, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    अब आटे की एक लोई लें और उसे रोटी की तरह बेल लें।
    इस रोटी पर तैयार की हुई मलाई-चीनी का मिश्रण अच्छी तरह फैला दें।
    अब रोटी को तिकोने या चौकोर आकार में मोड़ लें।
    इसे धीरे-धीरे पराठे की तरह बेल लें। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पतला न बेलें, वरना मलाई बाहर आ सकती है।
    तवा गरम करें और उस पर पराठे को दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेकें।
    आपका गर्मा-गर्म और स्वादिष्ट मलाई पराठा तैयार है। इसे बच्चों को उनकी पसंद की चटनी या बस ऐसे ही दें। यकीनन उन्हें यह बहुत पसंद आएगा।

 

More From Author

अमेरिका ने लगाया रूस पर नया तेल प्रतिबंध, वैश्विक बाजार पर होगा असर

सर्द हवाओं का असर: राजस्थान का तापमान 13°C से नीचे, कोटा-उदयपुर में बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.