मंदिरों पर आपत्तिजनक लिखावट: अलीगढ़ में करणी सेना ने जताई कड़ी नाराज़गी

अलीगढ़ 
यूपी में आई लव मोहम्मद को लेकर पनपी चिंगारी शनिवार को फिर से अलीगढ़ में सुलग उठी। यहां लोधा क्षेत्र के दो गांवों में पांच मंदिरों में किसी ने आई लव मोहम्मद लिख दिया। इसके विरोध में करणी सेना और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। जैसे तैसे पुलिस ने इनको समझाकर शांत किया। इसके बाद लिखे गए शब्दों को मिटवाया गया। फिलहाल लोग थाने में जुटे हुए हैं। मामले में कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी जा रही है।

लोधा क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी में दो, जबकि गांव भगवानपुर में दो मंदिरों में अराजतत्वों द्वारा आई लव मोहम्मद लिखा गया था। शनिवार सुबह ग्रामीणों की इस पर नजर पड़ी तो आक्रोश पनप गया। गांव के ही करणी सेना के एक कार्यकर्ता सचिन मौके पर पहुंचे। उन्होंने अन्य पदाधिकारियों को सूचना दे दी। पुलिस लिखे हुए शब्दों को मिटाने लगी तो सचिन ने विरोध कर दिया। इस पर पुलिस उसे गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।

तब तक करणी सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान व अन्य लोग आ गए और हंगामा कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना पर सीओ गभाना संजीव कुमार तोमर दो थानों के पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद हंगामा को शांत किया गया। बाद में कार्यकर्ता थाने में जुट गए। यहां तहरीर दी जा रही थी। सीओ गभाना संजीव कुमार तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगा दी गई हैं।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन
पुलिस ने दावा किया है समाजिक शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की इस साजिश का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर दोषियों का पता लगाया जा रहा है। पकड़ में आने के बाद उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड टूटा! ट्रैविस हेड ने बनाया नया ऑस्ट्रेलियाई कीर्तिमान

स्कूल ड्रेस में शराब खरीदती दो छात्राओं की तस्वीर हुई वायरल, मंडला में SDM ने कहा दुकानदार ने बेची शराब, उम्र जांच होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.