मोरिंगा सूप: सेहत का सुपरड्रिंक! जानें इसके 6 अनोखे फायदे

सहजन, जिसे मोरिंगा भी कहा जाता है, कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से बचाव करने में मदद करते हैं। इसलिए सहजन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

सहजन का इस्तेमाल वैसे तो कई तरीकों से किया जाता है, लेकिन इसका सूप और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानें सहजन का सूप कैसे सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।  

पोषक तत्वों का पावरहाउस
सहजन विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है और यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यही कारण है कि नियमित रूप से इसका सूप पीने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए
सहजन का सूप विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स है। विटामिन-सी व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देकर हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। मौसम बदलने या इन्फेक्शन के दौरान इस सूप को पीने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकता है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव कर सकता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए वरदान
सहजन में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें आयरन और फॉस्फोरस भी होता है। ये सभी तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। नियमित रूप से सहजन का सूप पीने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के जोखिम को कम होता है, हड्डियां मजबूत बनती हैं और गठिया के दर्द में भी आराम मिलाता है। बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो यह खासतौर से फायदेमंद है।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त
यह सूप फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रखने में मदद करता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। सहजन में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

सूजन कम करने में सहायक
सहजन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में किसी भी तरह की सूजन को कम करने में मददगार हैं। साथ ही, यह एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे लिवर और किडनी स्वस्थ रहते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
सहजन के सूप में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-ए त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को रोकने में मदद करता है। इसी तरह, यह बालों के झड़ने की समस्या को कम करके उन्हें मजबूत और घना बनाता है।

 

More From Author

आंवला नवमी पर पढ़ें मां लक्ष्मी की पौराणिक कथा, दूर होगी दरिद्रता और मिलेगा आशीर्वाद

परमाणु डेटा चोरी कांड! अख्तर कुतुबुद्दीन के ठिकाने से मिली हैरान करने वाली सामग्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.