स्ट्रेच मार्क्स पर नारियल तेल का असर: मिथ या सच? जानिए विशेषज्ञ की राय

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है!

कई लोगों का मानना है कि नारियल तेल लगाने से स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं, लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट इस बारे में कुछ और ही कहते हैं। आइए, जानते हैं सच्चाई क्या है।

क्यों होते हैं स्ट्रेच मार्क्स?
स्ट्रेच मार्क्स तब होते हैं जब हमारी त्वचा बहुत तेजी से खिंचती है। इससे त्वचा की अंदरूनी परत थोड़ी फट जाती है। ऐसा अक्सर प्रेग्नेंसी, जवानी  और भारी वजन उठाने के दौरान होता है।

नारियल तेल लगाने से क्या फायदा?
नारियल तेल हमारी त्वचा को नमी देता है, उसे मुलायम बनाता है और हाइड्रेट रखता है। यह त्वचा को पोषण देता है, लेकिन यह स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकता क्योंकि ये त्वचा की अंदरूनी परत में बनते हैं। नारियल तेल सिर्फ स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है ताकि नए स्ट्रेच मार्क्स न बनें।

क्या है स्ट्रेच मार्क्स का असली इलाज?
डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि अगर आप स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना सबसे अच्छा है। इसके इलाज के लिए कुछ खास तकनीके अपनाई जा सकती हैं:

    पीआरपी के साथ माइक्रोनीडलिंग : यह इलाज त्वचा की मरम्मत में मदद करता है।
    फ्रैक्शनल लेजर्स : CO2 और एर्बियम ग्लास लेजर जैसे लेजर्स स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में मदद करते हैं।
    मॉर्फियस 8 : यह भी एक आधुनिक उपचार है जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में असरदार है।
कुछ डर्मेटोलॉजिस्ट खास तरह की क्रीम भी देते हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स को हल्का कर सकती हैं, लेकिन पूरी तरह से गायब नहीं करती। याद रखें, आप जितनी जल्दी इनका इलाज शुरू करेंगे, रिजल्ट उतना ही बेहतर होगा।

 

More From Author

फिल्म ‘हक़’ से वर्तिका सिंह का पोस्टर रिलीज

पाकिस्तान पर तालिबान का तंज! आर्मी चीफ की बेइज्जती कर कहा– कश्मीर का सपना छोड़ दो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.