ट्रंप का आग भरा बयान: आतंकवाद पर बरसे, बोले—अब गरजेगी अमेरिका की बंदूकें!

वाशिंगटन 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया को वॉर्निंग देते हुए कहा है कि अब अगर ज्यादा ईसाइयों का नरसंहार किया गया तो अमेरिकी फौज टूट पड़ेगी। शनिवार को ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा विभाग से तेज सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तत्काल प्रभाव से नाइजीरिया को मिलने वाली सारी सहायता रोकी जाती है।
 
ट्रंप ने नाइजीरिया की सरकार से कहा है कि अगर वह ईसाइयों को बचाने में सक्षम नहीं है तो अमेरिका की बंदूकें गरजने के लिए तैयार हैं। अमेरिका इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से खत्म करने को प्रतिबद्ध है। ट्रंप ने कहा, अगर हम हमला करेंगे, तो यह तेज़, भयावह और करारा होगा, ठीक वैसे ही जैसे आतंकवादी हमारे प्यारे ईसाइयों पर हमला करते हैं! चेतावनी: नाइजीरियाई सरकार तत्काल कदम उठाए!"

अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि वे कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर नाइजीरिया की सरकार हिम्मत नहीं कर पा रही तो फिर अमेरिका की सेना इस्लामिक आतंकवाद फैलाने वाले संगठनों को नेस्तनाबूत कर देगी। बतादें कि ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में नाइजीरिया को उन देशों की लिस्ट में शामिल कर दिया था जिनमें धर्म के आधार पर अत्याचार किया जाता है। इस लिस्ट में पाकिस्तान, रूस, चीन, म्यांमार और उत्तर कोरिया भी शामिल हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था, नाइजीरिया में हजारों ईसाई मारे गए हैं। यहां इस्लामिक कट्टरपपंथी ईसाइयों को टारगेट कर रहे हैं और राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबु हर बार यही कहते हैं कि वह धार्मिक स्वतंत्रता के रक्षक हैं। नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहा है और उसे आशा है कि अमेरिका उसका सहयोगी बना रहेगा। बता दें कि नाइजीरिया में बोको हराम आतंकवादी संगठन का सबसे ज्यादा आतंक है।

 

More From Author

कांग्रेस में मचा घमासान: जीतू पटवारी पर विधायक का तीखा वार, बोले—सनातनी कांग्रेस को कब्रिस्तान छोड़ देंगे

बम की खबर से दहली विक्रमशिला एक्सप्रेस, घंटों चली तलाशी अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.