बिहार में चुनावी रफ्तार तेज! अमित शाह ने किए बड़े वादे – डिफेंस कॉरिडोर से लेकर रामायण सर्किट तक

दरभंगा
बिहार में पहले चरण  के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा के जाले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और जनता से कई वादे किए। अमित शाह ने कहा कि बिहार ने 15 साल लालू व राबडी के जगंल राज को देखा। अब वह इसको फिर से वापस लाना चाहते हैं। हमारा काम जंगल राज को रोकना और दरभंगा को विकसित जिला बनाना है। शाह ने कहा कि लालू राबडी 15 साल तक मुख्यमंत्री थे, उन्होंने दरभंगा के लिए क्या किया? दरभंगा में एम्स बनाने का काम मोदीजी ने किया। किसी को पटना- दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि एक माई कह रही थी कि एम्स बन जाएगा, इलाज के लिए रुपया कहां से आएगा। मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक लोगों का इलाज मुफ्त कर दिया है। दरभंगा का आइटी पार्क बिहार के युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का काम करेगा।
 
अमित शाह ने लगाई वादों की झड़ी 
शाह ने कहा कि पूरे मिथिला क्षेत्र में संभावनाओं का अंबार लगने वाला है। पुनौराधाम में साढे आठ सौ करोड़ से मां सीता का भव्य मंदिर बन रहा है। इसे रामायण सर्किट से भी जोड़ने वाले हैं। अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच 45 सौ करोड़ से एक नया रेल मार्ग बनाएंगे, वंदे भारत ट्रेन शुरू होगा। 250 करोड़ से जाले का बाइपास बन रहा है। दरभंगा में मेट्रो भी चलने वाला है। जाले में सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र भी नरेन्द्र मोदी बना रहे हैं। एक करोड़ 41 लाख जीविका दीदी के अकाउंट में 10 हजार रुपये डालने का काम हुआ है। लालू की पार्टी ने चुनाव आयोग को रुपया वापस लेने के लिए पत्र लिखा है। हम पांच साल में जीविका दीदी के अकाउंट में दो लाख रुपये डालने का काम करेंगे। बिहार में 10 नए औद्योगिक पार्क बनाएंगे। बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे।

बिहार में बने गोले से देंगे पाकिस्तान को जवाब: अमित शाह 
अमित शाह ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष लोगों को मार दिया। मोदी जी ने आपरेशन सिंदूर करके आतंकवादियों का सफाया किया। बिहार में बने तोप के गोले से आतंकवादियों को जवाब देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बनने के बाद किसानों को छह की जगह नौ हजार रुपये दिए जाएंगे। दरभंगा समेत चार एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय बनाने का काम किया जाएगा। एक करोड़ 17 लाख माताओं को उज्जवला योजना का सिलेंडर देने का काम किया है। बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की है। 36 हजार करोड़ से कोसी के पानी को किसानों के खेत तक पहुंचाएंगे। बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने का काम करेंगे।

लालू-राबड़ी पर बोला हमला 
उन्होंने पूछा- लालू-राबडी ने कुछ किया था क्या? चारा घोटाला किसने किया? अलकतरा का घोटाला किसने किया? वर्दी घोटाला किसने किया? बाढ़ राहत का घोटाला किसने किया? भीड़ से आवाज आई लालू ने। मोदी जी ने 11 साल और नीतीश कुमार ने 20 साल शासन किया कोई घोटाला किया क्या? सीएम और पीएम की कोई वैकेंसी नहीं है। आपकी चिंता केवल नरेन्द्र मोदी एवं नीतीश कुमार कर सकते हैं। राहुल ने जाले में घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाले थे। हम देश से चुन-चुनकर घुसपैठिया निकालेंगे। मोदी जी की मां के लिए इसी भूमि पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया। जब- जब राहुल बाबा ने मोदी के लिए अपशब्द कहे, मोदी प्रचंड बहुमत से जीतकर आए। नरेन्द्र मोदी बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे।

 

More From Author

UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब गलती से भेजे पैसे भी नहीं जाएंगे डूब, जानिए कैसे

नॉर्थ कोरिया में नई चाल? किम जोंग उन अब अमेरिका से वार्ता को राजी — दक्षिण कोरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.