विभाग की उपलब्धियों और नवाचार की जानकारी आम जनता तक पहुंचेगी: मंत्री सिंह

आम जनता तक पहुंचे विभाग की उपलब्धियां और नवाचार की जानकारी : मंत्री  सिंह

मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की 2 साल की उपलब्धियों की हुई समीक्षा

भोपाल

स्कूल शिक्षा मंत्री  उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने करीब पिछले 2 सालों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने के साथ अनेक नचावार भी किये हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता तक पहुंचाये जाने की जरूरत है। मंत्री  सिंह मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय उपलब्धियों की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री  सिंह ने विभाग की योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि सरकारी स्कूलों के विकास में जनता का सहयोग मिले। इसके लिये और प्रभावी तरीके से प्रयास किये जायेंगे। बैठक में सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल और आयुक्त लोक शिक्षण मती शिल्पा गुप्ता ने विभाग में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।

 

More From Author

नारायणपुर : आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही – कलेक्टर

डंपर हादसे पर सख्त कार्रवाई, जयपुर में ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.