कोको गॉफ की जीत से सेमीफाइनल की दौड़ फिर हुई रोमांचक

रियाद
गत चैंपियन कोको गॉफ ने जैस्मीन पाओलिनी पर 6-3, 6-2 से जीत के साथ डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। गॉफ को टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मुकाबले में जेसिका पेगुला से तीन सेटों में हार का सामना करना पड़ा था।

उनका अगला मुकाबला शीर्ष रैंकिंग वाली एरिना सबालेंका से होगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। सबालेंका ने पेगुला को 6-4, 2-6, 6-3 से हराकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। पाओलिनी लगातार दो मैच में हार से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। वह अपनी जोड़ीदार सारा इरानी के साथ इस प्रतियोगिता में युगल मुकाबला भी खेल रही हैं।

 

More From Author

म.प्र. लोक सेवा आयोग का 68वां वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल पटेल को भेंट किया गया

नईमा केस का खुलासा: 5वीं पास महिला की इमाम से शादी, नौकरी करने के बाद हुई हत्याकांड की गुत्थी सुलझी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.