फास्ट, फिट और फ्लेवरफुल: घर पर ट्राय करें ये आसान मखाना भेल रेसिपी

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर हेल्दी स्नैक्स की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी, तो मखाना भेल आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यह कुरकुरी, चटपटी और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है जो आपको जरूर पसंद आएगी।

सामग्री :

    1 कप मखाना
    ¼ कप बारीक कटा प्याज
    ¼ कप बारीक कटा टमाटर
    2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, स्वादानुसार)
    2 चम्मच हरी चटनी
    2 चम्मच मीठी चटनी
    1 चम्मच नींबू का रस
    ¼ चम्मच चाट मसाला
    बारीक कटा हुआ हरा धनिया
    नमक स्वादानुसार
    थोड़ी-सी सेव (गार्निश के लिए)

विधि :

    मखाना भेल बनाने के लिए सबसे पहले, एक पैन में 1 चम्मच घी या तेल गरम करें और उसमें मखाना डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भूनें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह जले नहीं।
    जब मखाना कुरकुरा हो जाए, तो इसे एक बड़े कटोरे में निकाल लें।
    अब इसी कटोरे में कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
    ऊपर से हरी चटनी, मीठी चटनी, नींबू का रस और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    आखिर में नमक डालें और हल्के हाथों से मिलाएं ताकि मखाना टूटे नहीं।
    आपकी चटपटी और कुरकुरी मखाना भेल तैयार है। इसे तुरंत सेव और हरे धनिये से सजाकर परोसें।

 

More From Author

SC का बड़ा फैसला, उज्जैन में मस्जिद तोड़ने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

हसीन जहां की शमी से बढ़ी मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर भेजा गया नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.