लड़की ने चलती कार में किया शर्मनाक प्रदर्शन, सड़क पर बिना कपड़ों के सफर का वीडियो वायरल

लखनऊ 
यूपी की राजधानी लखनऊ में शहीद पथ पर चलती कार के गेट से लटककर एक लड़की के कपड़े उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। रफ्तार और रोमांच की सनक के साथ सड़क पर ऐसा नजारा देख लोग हैरान हैं। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार से निकलकर अश्लील स्टंट करने वाली लड़की कौन है और उसने ऐसा क्यों किया इसका अभी तक पता नहीं चला है।

वीडियो में दिख रहा है कि शहीद पथ पर एक कार तेज रफ्तार से फर्राटा भर रही है। कार के गेट का शीशा खोलकर लड़की उससे लटक गई और चलती कार में अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। लड़की की इस हरकत से पुलिस भी हैरान है। पुलिस अब इस मामले में ऐक्शन के लिए ऐक्टिव हो गई है। लड़की और कार में मौजूद रहे अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह ने बताया कि कार का नंबर गाजियाबाद का है। नंबर के आधार पर कार और उसमें सवार लोगों की तलाश की जा रही है।
रील बनाने के लिए कुछ भी करने का जुनून

पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और इसमें सम्बधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई जरूर की जाएगी। वैसे, राजधानी के शहीद पथ पर इसके पहले भी रील बनाने के लिए अजीबो गरीब हरकतों के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई भी करती है लेकिन रील बनाने का जुनून ऐसा है कि आए दिन कोई न कोई यहां शूटिंग करता दिख जाता है। ऐसे वीडियो देखकर लोग अपने-अपने ढंग से इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। ज्यादा से ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स के लिए रील बनाने वालों का जुनून कई बार सनक में बदल जाता है और ऐसे दृश्य सामने आ जाते हैं।

More From Author

6,6,6,6… आकाश कुमार चौधरी की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी, फर्स्ट क्लास में सबसे तेज फिफ्टी

सेहत का स्वाद: मोरिंगा पराठा करेगा शुगर कंट्रोल और वजन कम, ऐसे बनाएं घर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.