बिहार चुनाव में RJD-कांग्रेस की हार पर दिग्विजय सिंह का बयान, शक हुआ सच

भोपाल

बिहार चुनाव नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए भारी जीत दर्ज करने की ओर है। आलम यह है कि भाजपा शानदार स्ट्राइक रेट के साथ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने की ओर है। भाजपा 80 से अधिक विधानसभा सीटों पर बढ़त के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। BJP ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं 140 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने वाली राजद 40 से भी कम सीटों पर बढ़त बनाए है। कांग्रेस जिसने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 10 सीटों से कम पर आगे है। बिहार में RJD-कांग्रेस की हार पर दिग्विजय सिंह का तगड़ा बयान सामने आया है?

कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरा शक था सही निकला। एसआईआर में 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े। यही नहीं 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बढ़ा दिए गए। अधिकांश वोट गरीबों के दलितों के अल्प संख्यक वर्ग के कटे। इसके बावजूद ईवीएम पर शंका बनी हुई है।

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस को अपने संघटन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज के दौर में चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है ना कि रैलियों और जनसभाओं का। विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

More From Author

श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और जीशान सिद्दीकी पर ड्रग पार्टी का आरोप, दाऊद सिंडिकेट से जुड़ाव

एनडीए की प्रचंड बढ़त पर ओपी चौधरी का बयान– बिहार में एनडीए की सुनामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.