टोयोटा फॉर्च्यूनर ने ऑस्ट्रेलिया को कहा अलविदा, जानें बंद होने की बड़ी वजह

कैनबरा

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) इन दिनों भारत में अपने दो फ्लैगशिप मॉडल इनोवा और फॉर्च्यूनर की बदौलत लगातार सफलता के सफर पर है। वहीं, पिकअप Hilux की पकड़ उतनी मजबूत नहीं दिखी। जबकि ऑस्ट्रेलिया में यह कहानी पूरी तरह पलट जाती है। वहां Hilux सबसे ज्यादा बिकने वाली टोयोटा कारों में से एक है। जबकि फॉर्च्यूनर का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। अब इसी गिरावट के चलते टोयोटा ऑस्ट्रेलिया ने फॉर्च्यूनर को बंद करने का बड़ा फैसला ले लिया है।

कुछ ऐसी रही बिक्री

फॉर्च्यूनर पिछले करीब 11 सालों से ऑस्ट्रेलियाई मार्केट में मौजूद है। बता दें कि जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 2,928 यूनिट फॉर्च्यूनर बेचीं। जबकि फोर्ड एवरेस्ट की बिक्री 21,915 यूनिट, Isuzu MU-X की 12,499 यूनिट, और टोयोटा की अपनी लेंड क्रूजर की 23,298 यूनिट रही।

इतनी है फॉर्च्यूनर की कीमत

ऑस्ट्रेलिया में फॉर्च्यूनर की कीमत AUD 59,000 (लगभग 34 लाख रुपये) से शुरू होकर AUD 72,500 (करीब 42 लाख रुपये) तक जाती है। जबकि Land Cruiser Prado की शुरुआती कीमत AUD 78,550 (करीब 46 लाख रुपये) है। टोयोटा ऑस्ट्रेलिया के सेल्स और मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट सीन हैंली ने कन्फर्म किया कि कंपनी 2026 तक फॉर्च्यूनर को अपने लाइनअप से हटा देगी।

भारत में है काफी पॉपुलर

भारत में यह तस्वीर बिल्कुल उलट है। यहां पिकअप ट्रक का कल्चर लगभग न के बराबर है। इसलिए फॉर्च्यूनर की डिमांड लगातार बनी हुई है। यह SUV यहां स्टेटस सिंबल मानी जाती है और लगातार Mahindra Scorpio और MG Gloster जैसी गाड़ियों को बिक्री में पीछे छोड़ती रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि Toyota जल्द ही भारत के लिए नई जनरेशन Fortuner ला सकती है।

More From Author

भारतीय रेल की गति बढ़ाने की योजना: स्विहैग एजी की तकनीक उज्जैन में लागू हो सकती है

अटलांटिक महासागर की धारा रुकने से यूरोप में ठंड का कहर, भारत-अफ्रीका पर भी असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.