अचानक दुनिया की कई बड़ी ऑनलाइन सेवाएं एक साथ ठप, लाखों यूजर्स हुए परेशान, नहीं कर रहा काम

नई दिल्ली 
मंगलवार दोपहर अचानक दुनिया की कई बड़ी ऑनलाइन सेवाएं एक साथ ठप हो गईं, जिससे यूजर्स को सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह समस्या इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने वाली दिग्गज कंपनी Cloudflare के बड़े पैमाने पर हुए आउटेज के कारण उत्पन्न हुई।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एक साथ ठप
क्लाउडफ्लेयर की टेक्निकल समस्या के चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर), एआई प्लेटफॉर्म ChatGPT, ऑनलाइन डिजाइन टूल Canva और कई अन्य वेबसाइट्स कुछ समय के लिए काम नहीं कर सकीं। हजारों यूजर्स ने इंटरनेट पर शिकायत दर्ज कराई कि वे इन सेवाओं पर लॉग इन या कंटेंट लोड नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर रही कि वेबसाइट डाउन होने की जानकारी देने वाला Downdetector भी सही से एक्सेस नहीं हो पा रहा था।
 
कैसे बढ़ी दिक्कतें?
ब्रिटिश अखबार The Independent के अनुसार, आउटेज की शुरुआत तब हुई जब क्लाउडफ्लेयर के सर्वर अचानक धीमे पड़ने लगे। कई वेबसाइट्स को लोड होने में सामान्य से कई गुना अधिक समय लग रहा था। बाद में कंपनी ने पुष्टि की कि उनके नेटवर्क में एक "टेक्निकल गड़बड़ी" आई है, जिस पर उनकी टीम काम कर रही है।

स्थिति धीरे-धीरे सामान्य
कुछ समय की मुश्किलों के बाद हालात सुधरने लगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X फिर से सामान्य रूप से चलने लगा है और कई अन्य साइटें भी धीरे-धीरे वापस ऑनलाइन हो रही हैं। हालांकि, क्लाउडफ्लेयर ने अभी तक आउटेज की पूरी वजह या उसके समाधान पर आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है।
 
एक महीने पहले AWS में भी आई थी दिक्कत
यह पहला बड़ा आउटेज नहीं है। पिछले महीने Amazon Web Services (AWS) के डाउन होने से भी दुनिया की कई प्रमुख वेबसाइट्स और ऐप्स ठप हो गए थे। उस वक्त भी यूजर्स को लॉगिन से लेकर फाइल अपलोड तक में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। मौजूदा क्लाउडफ्लेयर आउटेज भी उसी तरह की व्यापक तकनीकी गड़बड़ी का संकेत देता है।

More From Author

कृषक लक्ष्मण, छगन और खोरबाहरा को धान विक्रय में नहीं हुई परेशानी, आसानी से धान बेच पाए

NPCI ने बदली UPI की तस्वीर: क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा से आसान होंगे छोटे पेमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.