सोनम की ग्लैमरस प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पर सिलेब्रिटीज़ की बधाइयों की बौछार, पति ने दिया खास जवाब

मुंबई

सोनम कपूर ने गुरुवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं और अपना बेबी बंप दिखाया है। तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है 'मां'। इसके साथ उन्होंने किस करने वाला एक इमोजी भी बनाया है।

तस्वीरों में दिखा सोनम का बेबी बंप
सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने गुलाबी रंग का फॉर्मल ड्रेस पहना है। तस्वीरों में सोनम कपूर का बेबी बंप नजर आ रहा है। सोनम की इस पोस्ट को कई सेलेब्स ने लाइक किया है और उस पर कमेंट किया है।

सेलेब्स ने किया कमेंट
सोनम कपूर की पोस्ट पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है 'बधाई हो।' प्रियंका चोपड़ा ने लिखा 'शुभकामनाएं।' सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने सोनम की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'डबल ट्रबल'। करीना कपूर ने लिखा है 'सोना और आनंद।' शनाया कपूर और भूमि पेडनेकर ने पोस्ट पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है।

सोनम-आहूजा का रिश्ता
आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई वर्षों तक डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की। अगस्त 2022 में दोनों ने बेटे वायु का स्वागत किया। अब सोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है।

सोनम कपूर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया। सोनम को आखिरी बार 2023 में फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। वह फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' का हिस्सा होंगी।

 

More From Author

कुराकाओ का FIFA में कमाल, छोटे देश ने बड़े मुकाबले में मारी बाजी

सप्लाई ठप होने से भोपाल में सब्जियों की महंगाई चरम पर, टमाटर और मटर की कीमतें भारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/54

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.