नाश्ते में नया ट्विस्ट: स्वीट बटर टोस्ट रेसिपी

अगर आप नाश्‍ते में एक जैसा नाश्‍ता करके बोरियत महसूस करने लगे हैं, तो हम आपके टेस्‍ट को बदलने के ल‍िए एक नई रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप ब्रेड टोस्ट को एक नए अंदाज में बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप बटर शुगर टोस्ट बना सकते हैं। यह टोस्ट शुगरी व क्रीमी होता है। साथ ही, यह टोस्ट काफी क्रंची होता है, जिससे इसका टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है। नाश्ते में बटर शुगर टोस्ट को बनाने का एक फायदा यह भी है कि यह एक बेहद ही क्विक रेसिपी है। घर में बडो के साथ बच्‍चों को भी काफी पसंद आएंगी।

सामग्री-

• आधा चम्मच मक्खन

• आधा चम्मच चीनी पाउडर

• दो ब्रेड

• मोजरेला चीज़ स्टिक

बटर शुगर टोस्ट कैसे बनाएं?

• बटर शुगर टोस्ट बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में मक्खन लें।

• अब इसमें पाउडर चीनी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। यह एक स्मूथ मिक्सचर बन जाएगा।

• अब आप दो ब्रेड लें और ब्रेड की एक साइड पर चीनी और मक्खन वाले मिश्रण को लगाकर अच्छी तरह फैलाएं।

• अब आप एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें।

• इस पर मिश्रण वाली साइड से ब्रेड रखें।

• अब आप ब्रेड पर मोजरेला चीज़ रखें।

• इसे दूसरी ब्रेड से कवर करें। ध्यान दें कि मिश्रण वाली साइड ऊपर की तरफ आएगी।

• अब जब एक साइड से ब्रेड क्रिस्पी हो जाए तो आप इसे पलटकर दूसरी साइड से भी क्रिस्पी कर लें।

• आपकी बटर शुगर टोस्ट बनकर तैयार है।

• इसे प्लेट में निकालें और अपनी मनपसंद शेप में काट लें।

• बटर शुगर टोस्ट ऐसे ही खाने में काफी अच्छे लगते हैं। इसके साथ आपको किसी तरह की चटनी या साइड डिश की जरूरत नहीं है।

बटर शुगर टोस्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

बटर शुगर टोस्ट एक क्विक रेसिपी है, जिसे बनाने के लिए आपको बहुत अधिक इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं होगी। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि आपको बटर शुगर टोस्ट बनाने के लिए मक्खन, चीनी और ब्रेड की जरूरत होगी। इसके साथ आपको मोजरेला चीज़ स्टिक भी चाहिए। इससे टोस्ट और भी ज्यादा क्रीमी व टेस्टी बनती है।

बटर शुगर टोस्ट बनाने में कितना समय लगता है?

अगर आप सुबह नाश्ते में किसी टेस्टी लेकिन क्विक रेसिपी की तलाश में हैं तो बटर शुगर टोस्ट बनाया जा सकता है। इसे बनाने में आपको महज 5-10 मिनट लगेंगे। बटर शुगर टोस्ट बनाने के लिए आपको मक्खन और चीनी से एक मिश्रण तैयार करना होगा। अब आप इसे अपने ब्रेड पर लगाकर सेंकें। बटर शुगर टोस्ट का टेस्ट काफी अच्छा होता है।

बटर शुगर टोस्ट के लिए कौन सी ब्रेड सबसे अच्छी होती है?

बटर शुगर टोस्ट बनाने के लिए किसी खास ब्रेड की आवश्यकता नहीं होती है। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमूमन लोग बटर शुगर टोस्ट बनाने के लिए व्हाइट ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप अपने टेस्ट और पसंद को ध्यान में रखते हुए व्हाइट ब्रेड को होल व्हीट ब्रेड या फिर ब्राउन ब्रेड की मदद से भी बना सकते हैं।

More From Author

इंग्लैंड की घातक गेंदबाज़ी का असर, ख्वाजा पवेलियन लौटे, ऑस्ट्रेलिया शुरुआती झटकों में लड़खड़ाया

हिडमा एनकाउंटर विवाद: दिग्विजय सिंह ने उठाए प्रश्न, बीजेपी विधायक ने शहीद इंस्पेक्टर की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.