भारत में मुथुसामी का धमाका: धुआंधार शतक जड़कर रचा बड़ा इतिहास

नई दिल्ली 
साउथ अफ्रीका के हरफनमौला सेनुरन मुथुसामी ने भारत के खिलाफ गुवाहटी में जारी दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी है। उनके इस शतक के साथ साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है और उनका स्कोर 400 के पार पहुंच गया है। सेनुरन मुथुसामी इस शतक के साथ भारत में 7 या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले तीसरे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज बन गए हैं। सेनुरन मुथुसामी अभी तक 10 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। मार्को जेनसन अर्धशतक जड़ उनका साथ दे रहे हैं, सेनुरन मुथुसामी के साथ 8वें विकेट के लिए उनकी साझेदारी 100 के करीब है।
 
सेनुरन मुथुसामी भारत के खिलाफ नंबर 7 या उससे नीचे से टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले तीसरे साउथ अफ्रीका के बैटर हैं, उनसे पहले क्विंटन डी कॉक (111, विशाखापत्तनम, 2019) और लांस क्लूजनर (102*, केप टाउन, 1997) ने ऐसा किया था।

यह पहली बार है जब साउथ अफ्रीका द्वारा भारत के खिलाफ टेस्ट इनिंग में नंबर-7 या उससे नीचे के दो बल्लेबाजों ने 50-प्लस स्कोर बनाए हैं। सेनुरन मुथुसामी के अलावा मार्को जेनसन इस पारी में 50 से अधिक रन बना चुके हैं।

सेनुरन मुथुसामी के टेस्ट करियर की बात करें तो, अभी तक 8 मैचों की 11 पारियों में वह 64.33 की औसत के साथ 808 रन बना चुके हैं। भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ने से पहले वह 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। इनमें से एक अर्धशतक उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर लगाया था, जहां उन्होंने 89 रनों की पारी खेल साउथ अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

दूसरे दिन लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका 7 विकेट के नुकसान पर 428 रन बोर्ड पर लगा चुका है। मुथुसामी 107 तो मार्को जेनसन 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

 

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय कार्यशाला और वाटर शेड महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

लक्ष्य सेन ने रचा कमाल, इस सीज़न का पहला टाइटल अपने नाम किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.