ODI में धमाका तय! रोहित शर्मा कर सकते हैं दो बड़े कीर्तिमान दर्ज, बस चाहिए 98 रन और 8 छक्के

 रांची 

साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ 30 नवंबर (रव‍िवार) से शुरू हो रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के न‍िशाने पर दो रिकॉर्ड होंगे. पहला 20 हजारी इंटरनेशनल रन वाले क्लब में शामिल होने का, दूसरा 650 इंटरनेशनल छक्कों के क्लब में एंट्री लेने का, सवाल यह है कि क्या रोहित इस वनडे सीरीज में ऐसा कर पाएंगे? 

रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने से चंद रन दूर हैं. उनके नाम अभी तक उन्होंने 502 इंटरनेशनल मैचों में 19,902 रन बनाए हैं, जिसमें 50 शतक और 109 अर्धशतक शामिल हैं. 

38 साल के हिटमैन इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ 14वें बल्लेबाज बन सकते हैं. इस लिस्ट में पहले से ही सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ जैसे भारतीय दिग्गज शामिल हैं. रोहित के पास यह रिकॉर्ड बनाने का पहला मौका 30 नवंबर, रविवार को रांची के JSCA स्टेडियम में होने वाले पहले मैच में मिलेगा. 

20,000+ इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज

    सचिन तेंदुलकर – 664 मैच – 34,357 रन
    कुमार संगकारा – 594 मैच – 28,016 रन
    विराट कोहली – 553 मैच – 27,673 रन
    रिकी पोंटिंग – 560 मैच – 27,483 रन
    महेला जयवर्धने – 652 मैच – 25,957 रन
    जैक्स कैलिस – 519 मैच – 25,534 रन
    राहुल द्रविड़ – 509 मैच – 24,208 रन
    ब्रायन लारा – 430 मैच – 22,358 रन
    जो रूट – 377 मैच – 21,774 रन

    सनथ जयसूर्या – 586 मैच – 21,032 रन
    शिवनारायण चंद्रपॉल – 454 मैच – 20,988 रन
    इंजमाम-उल-हक – 499 मैच – 20,580 रन
    एबी डिविलियर्स – 420 मैच – 20,014 रन

रोहित जड़ चुके हैं अब तक 642 छक्के 
रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं. वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन सकते हैं, जो 650 इंटरनेशनल छक्के लगा देंगे. अभी उनके नाम 642 छक्के हैं, यानी उन्हें सिर्फ 8 छक्कों की जरूरत है. अब तक कोई और बल्लेबाज 600 छक्के भी नहीं लगा सका है. क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ काफी पीछे हैं. 

इस ODI सीरीज में फैन्स की नजरें रोहित पर ही रहेंगी, क्योंकि वो फरवरी 2025 के बाद पहली बार घर पर ODI खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और 101 के एवरेज से 202 रन बनाए थे.  उनकी खास पारी तीसरे ODI में आई, जब उन्होंने 125 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाकर दिखा दिया कि वह टीम इंडिया के अब भी सबसे भरोसेमंद और धमाकेदार बैटर हैं, 

ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव.

ODI सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, लुंगी एंगिडी और प्रेनेलन सुब्रायन.

भारत साउथ अफ्रीका ODI सीरीज 2025 का शेड्यूल 
30 नवंबर : रांची, दोपहर 1:30 
3 द‍िसंबर : रायपुर, दोपहर 1:30 
6 द‍िसंबर : व‍िशाखापत्तनम, दोपहर 1:30 

More From Author

राजभाषा दिवस पर भव्य समारोह: संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— जल्द ही आठवीं अनुसूची में शामिल होगी छत्तीसगढ़ी भाषा

जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ में अलर्ट: दरवाज़ा खटखटाकर आतंकियों ने मांगा खाना, पुलिस को कॉल के बाद बड़ा अभियान शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.