प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती मैरी की प्यारी आवाज़, फैंस बोले– बिल्कुल मम्मी-पापा जैसी

लॉस एंजिल्स

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कैलिफोर्निया में अपने घर पर परिवार संग समय बिताया। मौका था थैंक्स गिविंग का। इस दौरान उनकी 3 साल की बेटी मालती मैरी ने भी जमकर इंजॉय किया। प्रियंका ने मालती का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मीठी आवाज में सुरीला सा गाना गा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे 'थैंक्स गिविंग' के मौके पर परिवार के साथ बैठकर डिनर किया। गुनगुनी धूप में घास पर लेटकर समय बिताया। पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग खूब इंजॉय किया।

प्रियंका ने शेयर किया मालती का वीडियो

इस वीडियो में मालती को गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है। वो अपनी प्यारी सी आवाज में सुर भी लगा रही हैं। फैंस का कहना है कि वो अपने पापा और मम्मी के नक्शे कदम पर चल रही हैं। मालूम हो कि मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था।

प्रियंका ने मां मधु चोपड़ा और पति का भी वीडियो किया शेयर

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका को एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू के साथ देखा जाएगा। वो इस तेलुगू मूवी में मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इस मूवी से प्रियंका भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में फिर से कमबैक कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'द ब्लफ' और 'जजमेंट डे' भी है। ये दोनों हॉलीवुड की फिल्में हैं।

More From Author

भोपाल के वरिष्ठ बीजेपी नेता और समाजसेवी सतीश नायक के निधन से पार्टी में शोक की लहर

सरकार ने जारी किया सोयाबीन का नया मॉडल रेट 4237 रुपये, भावांतर भुगतान में आएगी तेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/54

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.