रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ अब OTT पर उपलब्ध, घर बैठे देखें रोमांच से भरपूर कहानी

मुंबई

रश्मिका मंदाना साउथ की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं। अब तो वह पैन इंडिया एक्ट्रेस बन चुकी हैं, और फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों रश्मिका, विजय देवरकोंडा संग अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही उनकी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' भी रिलीज हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। मूल रूप से तेलुगू भाषा में बनी 'द गर्लफ्रेंड' 7 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, और अब लगभग एक महीने बाद OTT के लिए तैयार है।

'द गर्लफ्रेंड' में रश्मिका मंदाना के साथ दीक्षित शेट्टी और अनु इमेनुअल नजर आए। फिल्म में रश्मिका ने भूमा देवी तो वहीं दीक्षित ने विक्रम का रोल प्ले किया। इस फिल्म को घर बैठे OTT पर कब और कहां देख सकते हैं और फिल्म की कहानी क्या है, यहां सारी डिटेल बता रहे हैं:

'द गर्लफ्रेंड' को कब और कहां देखें:
रश्मिका मंदाना की इस फिल्म को 5 दिसंबर से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। मेकर्स ने 30 नवंबर को इसे लेकर अपडेट शेयर किया है। खास बात यह है कि फिल्म को OTT पर तेलुगू के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

'द गर्लफ्रेंड'की कहानी
'द गर्लफ्रेंड 'भूमा' की कहानी है, जिसका किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया है। वह एक प्रतिभाशाली और युवा लड़की है, जो लिट्रेचर में मास्टर्स करने के लिए हैदराबाद के एक कॉलेज में एडमिशन लेती है। जल्द ही उसकी मुलाकात विक्रम से होती है, जिसका किरदार दीक्षित शेट्टी ने निभाया है। वह अट्रैक्टिव है और भूमा का सीनियर है। वह शुरू में तो परवाह करने वाला लगता है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, वह कंट्रोलिंग होता जाता है। और जल्द ही यह रोमांस छल-कपट और गैसलाइटिंग में बदल जाता है। इसके ट्विस्ट होश उड़ा देते हैं।

'द गर्लफ्रेंड' की कमाई
यह फिल्म भूमा के सफर को दिखाती है, जो शर्म, उलझन और सच्चाई को समझने और चुप रहने की कीमत से जूझती है। यह फिल्म उसके दर्दनाक फैसलों और भावनात्मक नतीजों को भी दर्शाती है। 'द गर्लफ्रेंड' ने रिलीज होने पर खूब तारीफें बटोरी थीं। Sacnilk के मुताबिक, इसने तब वर्ल्डवाइड 28.94 करोड़ और देशभर में 18.56 करोड़ की कमाई सिर्फ 14 दिन में कर ली थी।

More From Author

सेलूद: प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ किया ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण

माघ मेले में पहली बार पर्यटन विभाग की तरफ से 04 अस्थाई पर्यटन सूचना केंद्रों की होगी स्थापना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.