भोपाल के वरिष्ठ बीजेपी नेता और समाजसेवी सतीश नायक के निधन से पार्टी में शोक की लहर

भोपाल 
मध्यप्रदेश के भोपाल में वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी सतीश नायक के निधन से पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर है। सतीश नायक लंबे समय से भोपाल की राजनीति में सक्रिय थे और जनसेवा के कार्यों में भी अग्रणी रहे थे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय वर्ष शिक्षित थे और वर्तमान में झरनेश्वर सहकारी बैंक के निदेशक के रूप में दायित्व निभा रहे थे।

सतीश नायक के निधन पर पूर्व मंत्री ने जताया दुख
सतीश नायक के निधन की खबर सुनकर पूर्व मंत्री और भोपाल संभागीय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "भाजपा भोपाल के वरिष्ठ नेता और मेरे स्नेही मित्र सतीश नायक जी के देवलोक गमन का समाचार अत्यंत दुखदाई है। ईश्वर उन्हें सदगति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।"
 
भाजपा में शोक की लहर
सतीश नायक के निधन से भोपाल भाजपा में शोक की लहर है। भाजपा और संघ परिवार से जुड़े पदाधिकारियों ने नायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने सतीश नायक को एक समर्पित कार्यकर्ता, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और संगठन के सजग कर्मयोगी के रूप में याद किया है। सतीश नायक पूर्व के प्रतिनिधि थे और आज उनके परिजनों ने नम आंखों से भोपाल में उनका अंतिम संस्कार किया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विश्राम घाट पहुंचे।

More From Author

विश्वरंग में उत्तर-रंग का भव्य आयोजन: लोकमाता अहिल्या से सतवाणी सुरो तक – उत्तर रंग में सजी संस्कृति की संथ्या

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती मैरी की प्यारी आवाज़, फैंस बोले– बिल्कुल मम्मी-पापा जैसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/54

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.