वन्यजीवन में नई उम्मीद: रणथंभौर में बाघिन T-2307 ने दिए तीन शावक

सवाई माधोपुर

प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बार फिर खुशी की खबर सामने आई है। रणथंभौर में शावकों की किलकारी गूंजी है। बाघिन टी-2307 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इस बात की पुष्टि प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर की है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रणथंभौर की कुंडेरा रेंज में गश्त के दौरान कुछ दिन पूर्व वनकर्मियों ने बाघिन टी-2307 को अपने तीन शावकों के साथ देखा था। हालांकि उस समय फोटो या वीडियो नहीं लिया जा सका था, इसलिए आधिकारिक पुष्टि संभव नहीं हो पाई थी। अब विभागीय फोटो ट्रैप कैमरे में बाघिन टी-2307 अपने तीनों शावकों के साथ कैद हुई है, जिसके बाद इसकी औपचारिक पुष्टि कर दी गई।

वन विभाग के अनुसार बाघिन टी-2307 की उम्र लगभग 4 वर्ष है। यह बाघिन टी-111 एवं बाघ टी-121 की बेटी है। यह उसका पहला लिटर है। फिलहाल बाघिन की टेरिटरी कुंडेरा रेंज के बावड़ी तिराहा, बैरदा एवं लाहपुर सेल एरिया में है। शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने क्षेत्र में मॉनिटरिंग एवं ट्रैकिंग बढ़ा दी है।

More From Author

मौसम में करवट: बादल घिरेंगे, कई इलाकों में आज होगी बरसात

परीक्षा केंद्रों पर बड़ा अपडेट: 4 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियाँ, 30 दिसंबर को फाइनल सूची होगी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.