सुपर लीग मैचों का वेन्यू बदला: अब पुणे में होंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले, जानें क्यों लिया गया फैसला

नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2025 के सुपर लीग फेज के मैचों को शिफ्ट करना पड़ा है। इंदौर में इन मैचों का आयोजन होना था, लेकिन अब ये मैच पुणे में आयोजित होंगे। बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि ‘लॉजिस्टिक कारणों’ के चलते सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल सहित सुपर लीग चरण के मैचों को पुणे में आयोजित करना पड़ेगा।

बीसीसीआई सचिव सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप का ग्रुप लीग चरण अभी हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद और कोलकाता में चल रहा है। सुपर लीग चरण और फाइनल का आयोजन इंदौर में होना था, लेकिन अब नॉकआउट मैचों को पुणे में शेड्यूल किया जा रहा है। सुपर लीग फेज के मैच 12 दिसंबर से शुरू होंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 18 दिसंबर को पुणे में खेला जाएगा।

बीसीसीआई सचिव सैकिया ने कहा, ‘‘हां, हमने सुपर लीग चरण के मैचों का स्थल इंदौर से पुणे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।’’ जानकारी मिली है कि यह कदम मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के अनुरोध पर उठाया गया जिसने उस समय होटल कमरों की कमी का हवाला दिया, क्योंकि आठ टीम के बड़े सहयोगी सदस्यों और ब्रॉडकास्ट क्रू को एक साथ आवास देना मुश्किल हो रहा था। भारी संख्या में कमरे चाहिए थे, जो उपलब्ध नहीं हैं।

साथ ही उस समय कुछ शादी समारोहों और डॉक्टरों के सम्मेलन (13 से 16 दिसंबर) के कारण पांच सितारा होटलों में पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं थे। सुपर लीग में आठ टीमें शामिल होंगी (प्रत्येक एलीट ग्रुप से शीर्ष दो) जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है और शीर्ष दो टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। पुणे में कुल 13 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 12 सुपर लीग मैच और एक फाइनल होगा। ये मैच दो स्थल गहुंजे स्टेडियम और पुराने एमसीए मैदान हैं।

 

More From Author

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 7°C, जानिए अगले तीन दिनों का हाल

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर 1257 करोड़ का जुर्माना, यूरोपीय संघ का कड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.