कांगड़ा की धरती पर जनआक्रोश, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की हुंकार: डॉ. राजीव बिंदल

शिमला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में विधानसभा के बाहर प्रदेश सरकार के तीन वर्षों के कुशासन के खिलाफ जो ऐतिहासिक और विशाल प्रदर्शन हुआ, उसने कांग्रेस सरकार और पूरी कांग्रेस पार्टी को झकझोर कर रख दिया है। यह प्रदर्शन उस स्वयंभू सरकार के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक है, जिसके तीन साल पूरी तरह से व्यवस्था पतन के रहे हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांगड़ा की पवित्र धरती और धौलाधार की वादियों से हजारों की संख्या में उमड़े नर-नारियों ने एक स्वर में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। 

जिस उत्साह, जोश और दृढ़ संकल्प के साथ जनता प्रदर्शन में शामिल हुई, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आज समाज का हर वर्ग सरकार की जनविरोधी कार्यशैली के खिलाफ मजबूती से खड़ा हो चुका है। कांगड़ा से उठी यह जनआवाज अब पूरे हिमाचल प्रदेश में गूंजेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है, अन्याय किया है और हर वर्ग को ठगा है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नाम पर छलावा दिया गया, बहनों के साथ किए गए वादे पूरे नहीं किए गए, प्रदेश के अनेक संस्थानों को बंद किया गया और हिमाचल प्रदेश के विकास को पूरी तरह से बाधित कर दिया गया। अब प्रदेश की जनता पूरी एकजुटता के साथ इस निरंकुश सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक यह संकल्प ले कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी और जनता से किए गए हर अन्याय का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में यह संकल्प भी लिया गया कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, लगातार हो रही गोलीकांड की घटनाओं और बढ़ते अपराध से हिमाचल को बाहर निकाला जाएगा। जिस प्रकार प्रदेश आज आतंक और असुरक्षा के माहौल में धकेला जा रहा है, उससे मुक्ति दिलाना भाजपा की प्राथमिकता है।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक प्रदर्शन नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश को बचाने का एक जनसंकल्प है, जो अब पूरे प्रदेश में निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

More From Author

मंगल की कृपा इन 4 राशियों पर आज, 7 दिसंबर का दिन होगा खास

यूपी परिवहन विभाग और यातायात निदेशालय की कई योजनाओं को मिली स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.