iPhone ऑफ होने पर भी ढूंढ़ सकते हैं—इस स्मार्ट फीचर से होगा कमाल

नई दिल्ली

अक्सर लोग कहीं फोन रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में अगर फोन की बैटरी खत्म हो गई और वह स्विच ऑफ हो गया तो उसे ढूंढने में समस्या हो जाती है। जिसका समाधान एपल ने निकाल दिया है। एपल के iPhone में फाइंड माई फीचर की मदद से iPhone बंद होने के बाद भी उसे ट्रैक किया जा सकता है। यह तकनीक ब्लूटूथ सिग्नल, आसपास मौजूद एपल डिवाइस और फाइंड माई नेटवर्क पर काम करती है। जिससे डिवाइस की आखिरी लोकेशन आपके पास पहुंच जाती है।

आज ही ऑन करें ये सेटिंग
iPhone यूजर्स आज ही Find My iPhone ऑन कर लें। इसके लिए सेटिंग्स में जाएं। अपना नाम फाइंड माई में जाकर Find My iPhone ऑन करें। एक बार यह ऑन होते ही बैटरी खत्म होने या फोन बंद होने पर भी उसके लोकेशन डेटा को रिले किया जा सकता है। Find My सेटिंग्स में एक और जरूरी विकल्प होता है। Find My Network। इसे ऑन करने से आपका iPhone आसपास के नए-पुराने Apple डिवाइसों से Bluetooth के जरिये जुड़कर अपनी लोकेशन अपडेट करता रहता है।

दूसरे डिवाइस से तुरंत लोकेशन चेक करें
अगर आपका फोन खाे जाए तो किसी दूसरे iPhone, iPad या Mac पर Find My एप खोलें या सीधे iCloud.com पर लॉगइन करें। जैसे ही डिवाइस से कनेक्शन बनेगा, आपको मैप पर उसकी आखिरी लोकेशन दिख जाएगी। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपकी डिवाइस कहां पर है। Find My एप में Lost Mode एक्टिव करने से आपका डिवाइस तुरंत रिमोटली लॉक हो जाता है और स्क्रीन पर एक कस्टम मैसेज दिखता है। जिसमें आप अपना वैकल्पिक नंबर जोड़ सकते हैं।

iPhone ऑन होते ही आएगा नोटिफिकेशन  
Find My एप में Notify When Found भी ऑन कर लें। इससे जैसे ही आपका iPhone दोबारा ऑन होगा या नेटवर्क से जुड़ेगा, आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिलेगा। इससे आप बार-बार मैप चेक करने की टेंशन से बच जाते हैं।

More From Author

सैनिक स्कूल में ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अद्भुत खगोलीय साल! 2026 में होंगे कुल चार ग्रहण—दो सूर्य, दो चंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.