छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ, 4 लाख खिलाड़ी और आत्मसमर्पित नक्सली होंगे शामिल

बस्तर 

छत्तीसगढ़ में आज से बस्तर ओलंपिक 2025 शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसका शुभारंभ करेंगे। ये संभाग स्तरीय आयोजन जगदलपुर में 11 से 13 दिसंबर तक चलेगा। इसके समापन अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजन की खास बात यह है कि इसमें सरेंडर नक्सली भी खिलाड़ी के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। कांकेर से 54 आत्मसमर्पित नक्सली “नुआ बाट” टीम के साथ कबड्डी, रस्साकशी में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में अन्य खेलों में उनकी भागीदारी रहेगी। प्रशासन के अनुसार यह पहल पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है। ये दूसरा साल है जब आत्मसमर्पित नक्सली भी खिलाड़ियों की तरह इस ओलंपिक का हिस्सा बनेंगे।

सीएम विष्णु देव साय करेंगे बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे। वहीं इसके समापन अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह मुख्य उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह में देश की दिग्गज बॉक्सर और छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हो रही हैं। वे इस ओलंपिक की मशाल उठाएंगी। इस बार लगभग लगभग 4 लाख खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। डिवीजन स्तर पर कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव इन सात जिलों से सैकड़ों खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विविध खेल विधाओं में प्रतिभागियों की बढ़ती संख्या इस आयोजन की लोकप्रियता और क्षेत्र में स्थिर होते माहौल को दर्शाती है।
आत्मसमर्पित नक्सली भी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे

इस वर्ष की सबसे उल्लेखनीय पहल है ‘नुआ बात’ टीम, जिसमें सरेंडर कर चुके नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के सदस्य शामिल हैं। यह टीम सामाजिक पुनर्वास और मुख्यधारा में लौटने की दिशा में बस्तर के बदलते परिवेश का प्रतीक मानी जा रही है। प्रशासन के अनुसार, ‘नुआ बाट’ टीम में खिलाड़ियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी हो गई है। वर्ष 2024 में जहां 350 खिलाड़ी शामिल हुए थे, वहीं इस बार 761 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में उतर रहे हैं।

More From Author

गोरखनाथ मंदिर में लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में की लोगों से मुलाकात

प्रधानमंत्री ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.