दिग्विजय सिंह बोले— RSS की यह बात काबिल-ए-तारीफ है, जानें क्या कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने

जयपुर
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) पर अक्सर हमला करते रहते हैं। मगर इस बार मामला उलटा नजर आ रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक मंच से कहा- RSS की एक बात की मैं तारीफ करना चाहूंगा कि उनका 1925 से लेकर आज तक…. जानिए दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?

मीडिया चैनल पर चल रही बातचीत के दौरान उनसे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर कांग्रेस द्वारा हमला करने से जुड़े सवाल पूछे जा रहे थे। इसी समय पूछा गया- आरएसएस राष्ट्र विरोधी है या नहीं? इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं आरएसएस को राष्ट्र विरोधी नहीं कहूंगा। इसके बाद कहा- “RSS की एक बात की मैं तारीफ करना चाहूंगा कि उनका 1925 से लेकर आज तक का एजेंडा एक ही है, 'हिंदु राष्ट्र'। ये लोग हिंदु राष्ट्र के एजेंडा से इधर उधर नहीं जाते हैं।”

RSS प्रचारकों को सिर्फ हिंदु राष्ट्र दिखाई देता
दिग्विजय सिंह ने कहा- "मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि जिस तरह से रास्ता पर चलते हुए तांगे के घोड़े को सिर्फ सड़क दिखती है। उसी तरह RSS के प्रचारक को सिर्फ हिंदु राष्ट्र दिखाई देता है। इधर-उधर वो देख भी नहीं पाता है।" इसी बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने RSS पर हमला भी बोला। सिंह ने कहा- RSS लोकतंत्र के पक्ष में नहीं है। उन्होंने देश के संविधान को कभी भी स्वीकार नहीं किया।

RSS की विचारधारा भारतीय संविधान के खिलाफ
इसके बाद उन्होंने कहा- मुझे बताने की जरूरत नहीं है कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ जिसको प्रधानमंत्री जी दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ बताते हैं, वह एक अनरजिस्टर्ड एनजीओ है। क्या कोई एनजीओ देश में बिना रजिस्ट्रेशन के काम कर सकता है क्या? RSS जिसकी विचारधारा शुद्ध रूप से भारतीय संविधान के खिलाफ है, उस पर कोई नियम लागू नहीं होगा।

More From Author

डी विलियर्स का गंभीर पर बयान— ‘संवेदनशील मुद्दा, सावधानी बरतें’

एम.पी. ट्रांसको शुरू करेगी ‘रोको-टोको’ अभियान, बिजली चोरी और अनधिकृत उपयोग के खिलाफ कड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.