सर्दियों का खास स्वाद: झटपट तैयार करें चुकंदर का हलवा, विधि यहां देखें

चुकंदर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड, सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ प्रदान करते हैं। नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अधिकतर लोग चुकंदर का सेवन जूस या सलाद के रूप में करते हैं। लेकिन आप चाहें तो चुकंदर का हलवा बनाकर भी खा सकते हैं। जी हां, सर्दियों के मौसम में चुकंदर का हलवा काफी पसंद किया जाता है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है। आज इस लेख में हम आपके लिए चुकंदर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। तो चलिए, जानते हैं चुकंदर का हलवा कैसे बनाएं? –

सामग्री

चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ) – 2 कप
दूध – 2 कप
घी – 2 से 3 बड़े चम्मच
चीनी या गुड़ – आधा कप
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
काजू
बादाम
किशमिश
खोया – ½ कप (ऑप्शनल)

 विधि

1. सबसे पहले चुकंदर को धोकर छील लें और बारीक कद्दूकस कर लें।

2. अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें।

3. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर घी में डालकर 5-7 मिनट भूनें, जब तक कि इसकी कच्ची महक न चली जाए।

4. उसके बाद, इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर पकने दें।

5. हलवे को लगातार चलाते रहें ताकि यह तली में चिपके नहीं।

6. चुकंदर और दूध का मिश्रण जब गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी या गुड़ डाल दें।

7. चीनी या गुड़ पिघलने के बाद इसमें इलायची पाउडर और सभी ड्राई फ्रूट्स डालें।

8. अगर आप खोया इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे भी इस स्टेज पर मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं।

10. जब हलवा घी छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें और गर्मागरम हलवा सर्व करें।

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना के म्याना रेलवे स्टेशन को सम्मानित होने पर दी बधाई

पिछले पांच बरसों में प्रयागराज में तेजी से बढ़ा पर्यटकों का फुटफॉल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.