सियासी घमासान: कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP ने वीडियो जारी कर जताई नाराज़गी

नई दिल्ली 
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रविवार को वोट चोरी के आरोपों पर बड़ी रैली हो रही है। इसमें भाजपा ने एक वीडियो के हवाले से आरोप लगाया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मौत को लेकर नारे लगाए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी तेरी कब्र खुदेगी की नारेबाजी की है। इसको लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कुछ महिलाएं पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही हैं।
 
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नारा लगाया कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। आज यह स्पष्ट हो गया है कांग्रेस की सोच माओवादी वाली सोच है। अतीत में जब इस तरह के नारे लगाए थे, तब देश की जनता ने कहा था कि मोदी तेरा कमल खिलेगा। लेकिन आज पीएम मोदी के खिलाफ देशविरोधी इस तरह की टिप्पणी करते हैं और आज कांग्रसे द्वारा ऐसा बोलने से साफ हो गया है कि कांग्रेस इतनी हताश है। पीएम मोदी देशविरोधियों और भारत के बीच में एक चट्टान के रूप में खड़े हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता यह भी अंदाजा लगा रहे हैं कि जैसे दूसरे देशों में लोग सड़कों पर उतरे और लोकतंत्र को अस्थिर करने की कोशिश की, वैसा ही कुछ भारत में भी हो सकता है। रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा आयोजित 'घुसपैठिया बचाओ रैली' में सिर्फ एक बात कॉमन है: कांग्रेस पार्टी देश की जनता के खिलाफ है… कांग्रेस पार्टी का असली मकसद देश में अस्थिरता पैदा करना है।''
 
वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि एजेंडा क्लियर है। यह एसआईआर के खिलाफ नहीं है, बल्कि संविधान पर वार है। कांग्रेस के नेता नारे लगा रहे हैं, ''कब्र खुदेगी मोदी की, आज नहीं तो कल खुदेगी।'' शहजाद पूनावाला ने आगे लिखा, ''हाल ही में रागिनी नायक ने एआईवीडियो शेयर किया था, जिसमें चायवाले के रूप में दिखाया गया। तो एसआईआर के नाम पर वे पीएम मोदी को खत्म करना चाहते हैं? हाल ही में राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग को धमकी दी थी। अभी तक कांग्रेस ने पीएम मोदी को 150 से ज्यादा बार गालियां दी हैं।''

 

More From Author

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का हमला, बोले— सत्य की लड़ाई में भाजपा का साथ दे रहा है आयोग

मध्यप्रदेश के विदिशा में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, नदी में गिरने से 28 छात्रों को आई चोटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.