700 करोड़ क्लब में शामिल हुई धुरंधर, 13वें दिन कलेक्शन ने तोड़े रिकॉर्ड

मुंबई

फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस में धमाके पे धमाका कर रही है. कई बड़े-बड़े दिग्गज स्टार्स भी आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म ने दो हफ्तों में ही बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है और इसी के साथ ये फिल्म साल 2025 में सबसे कम समय में इतना कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है. 13 दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई का आकंड़ा 700 करोड़ के करीब जा पहुंचा है.

बता दें कि ‘धुरंधर’ ने पहले वीकेंड की तुलना में दूसरे वीकेंड पर बंपर कमाई किया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 280 करोड़ के बजट में बनी ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 13वें दिन 25.50 करोड़ रुपये की कमाई किया है. इसकी साथ भारत में इस फिल्म ने अब तक 437.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

विदेशों से किया इतने का कलेक्शन
वहीं, इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़ों की बात करें, तो विदेशों में भी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है. ‘धुरंधर’ ने 12 दिनों में 634 करोड़ रुपये की कमाई किया और अब 13 दिनों में ये आकंड़ा 700 करोड़ के करीब जा पहुंचा है. फिल्म ने केवल ओवरसीज मार्केट से 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, अब इस फिल्म को इस वीकेंड फिल्म अवतार: फायर एंड एश से कड़ी टक्कर मिल सकती है.

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट
फिल्म ‘धुरंधर’ के स्टारकास्ट की बात करें तो ये काफी दमदार है. फिल्म में रणवीर सिंह  के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त , आर. माधवन , अक्षय खन्ना, राकेश बेदी  और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार ने भी काम किया है. हर स्टार ने फिल्म में एक अलग ही जान डाला है. वही, ये फिल्म अक्षय खन्ना के लिए भी काफी लकी साबित हुई है.

More From Author

मंत्री राम विचार नेताम ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना हेतु किया भूमिपूजन

मार्च 2026 तक गोरखपुर में फोरलेन सड़कों से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण परियोजनाएं हो जाएंगी पूर्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.