फटाफट डोसा: हेल्दी और टेस्टी नाश्ते का परफेक्ट ऑप्शन

सामग्री :

डोसा बैटर के लिए

    चावल दो कप
    उड़द दाल एक कप
    मेथी दाना एक छोटा चम्मच
    नमक स्वादानुसार
    तेल या बटर सेंकने के लिए

आलू मसाला के लिए

    आलू 4 से 5 (उबले और मैश किए हुए)
    प्याज दो (पतले स्लाइस में कटे हुए)
    हरी मिर्च कटी हुई
    अदरक एक इंच (कद्दूकस की हुई)
    कढ़ी पत्ते 8 से 10
    राई एक छोटी चम्मच
    हल्दी बाधा छोटा चम्मच
    तेल दो बड़े चम्मच
    नमक स्वादानुसार
    हरा धनिया (कटा हुआ)

विधि :

    मसाला डोसा बनाने के ल‍िए सबसे पहले चावल, उड़द दाल और मेथी दाने को छह से सात घंटे के लि‍ए भिगो दें।
    अब इन्हें पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
    इसके बाद बैटर को 8 से 10 घंटे (या रातभर) खमीर उठने के लिए रख दें।
    अब कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें राई और कढ़ी पत्‍ता डालें।
    इसके बाद प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
    अब उबले हुए आलू, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
    इसके बाद ऊपर से हरा धनिया डालें और मसाला तैयार कर लें।
    इके बाद नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का तेल लगाएं।
    बैटर की एक करछी डालकर गोल-गोल फैलाएं।
    किनारों पर तेल डालें और कुरकुरा होने दें।
    बीच में आलू मसाला रखकर डोसे की तरह मोड़ दें।
    आपका मसाला डोसा तैयार है।
    मसाला डोसा को नारियल चटनी और सांभर के साथ गरम-गरम सर्व करें।

 

More From Author

मार्च 2026 तक गोरखपुर में फोरलेन सड़कों से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण परियोजनाएं हो जाएंगी पूर्ण

झांसी का कृषि विज्ञान केंद्र गोद लिए गांव के किसानों को निःशुल्क दे रहा उन्नत गेहूं, गोभी और सरसों के बीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.