विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा का कहर, शतकीय पारी से मुंबई की सिक्किम पर एकतरफा जीत

जयपुर 
रोहित शर्मा (155) की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने बुधवार को विजय हजारे टूर्नामेंट एलीट ग्रुप सी मुकाबले में सिक्किम को 117 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए‘प्लेयर ऑफ द मैच'के पुरस्कार से नवाजा गया। 

237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतर मुंबई के लिए अंगकृष रघुवंशी और रोहित शर्मा की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े। मुम्बई का पहला विकेट अंगकृष रघुवंशी (38) के रूप में गिरा। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाये। रोहित शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 94 गेंदों में 18 चौके और नौ छक्के उड़ाते हुए 155 रनों की मैच विजयी पारी खेली। वह 30वें ओवर में दूसरे विकेट के रूप में आउट हुये। उन्हें क्रांति कुमार ने आउट किया। 

मुंबई ने 30.3 ओवर में दो विकेट पर 237 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। मुशीर खान (27) और सरफराज खान (आठ) रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 236 का स्कोर खड़ा किया। आशीष थापा ने सिक्किम के लिए सर्वाधिक 79 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके भी लगाए। 

के साई सत्विक (34), क्रांति कुमार (34), रॉबिन लिम्बो (नाबाद 31), गुरिंदर सिंह और पलजोर तमांग ने 10 रनों का योगदान दिया। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने छह ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके। तुषार देशपांडे, तनुष कोटियान, शम्स मुलानी और मुशीर खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

More From Author

नए साल से पहले साय कैबिनेट का बड़ा फैसला संभव, आज होगी महत्वपूर्ण बैठक

गाजा प्लान पर पाकिस्तान की बड़ी चाल, आर्मी चीफ मुनीर ने US से साधा संपर्क; जानिए पूरा रणनीतिक खाका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.