प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश— गुरु गोबिंद सिंह का जीवन साहस और त्याग की प्रेरणा

जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिखों के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व (27 दिसम्बर) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने अन्याय के विरूद्ध लोगों को संगठित किया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान का अनुपम उदाहरण है। शर्मा ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं को आत्मसात कर देश और प्रदेश के विकास मेें भागीदारी निभाएं।

More From Author

भोपाल में बनेगा सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर, “शौर्य संकल्प” से सुरक्षा बलों तक पहुंचेंगे युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत 31 हज़ार 590 वरिष्ठजन होंगे लाभान्वित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.