अल्पसंख्यकों पर हिंसा का मुद्दा: बांग्लादेश को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली 
बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं समेत अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत में आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी ने भी बांग्लादेश के हालातों पर चिंता जाहिर की है और कहा कि सरकार को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह चिंता की बात है कि हर दिन वहां जान-माल पर हमलों की खबरें आती हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि भारत सरकार इस दिशा में कोई खास कदम उठा रही है।"
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया और कहा कि इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि भारत को इसके खिलाफ आवाज उठाते रहना चाहिए, दबाव बनाना चाहिए और हर मुमकिन तरीका अपनाना चाहिए। तारिक अनवर ने कहा कि जब भी किसी देश में किसी भी समुदाय के खिलाफ अन्याय होता है, तो भारत को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने सरकार पर सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा, "क्या यहां विपक्ष की गलती है? अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म के जरिए बांग्लादेश पर दबाव क्यों नहीं डाला जा रहा है? सरकार इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं ले रही है?" उन्होंने कहा कि अगर सरकार पड़ोसी देश नहीं संभाल सकती है तो इस्तीफा दे देना चाहिए।
बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर फिर से हमले बढ़े हैं। हाल ही में दो युवकों की हत्या की जा चुकी है। कुछ दिन पहले दीपू चंद्र दास की लिंचिंग करके उसकी बॉडी को आग लगा दी गई थी। इसके बाद एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 29 साल के अमृत मंडल उर्फ ​​सम्राट की हत्या राजबाड़ी के पंग्शा सब-डिस्ट्रिक्ट में रात करीब 11 बजे हुई। यह जगह राजधानी ढाका से करीब साढ़े तीन घंटे दूर है।

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल और क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे लोकार्पण

राजनीति में बड़ा मोड़: बंगाली अभिनेत्री ने थामा टीएमसी का दामन, भाजपा से मोहभंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.