रिंकू सिंह शो! विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी पारी, यूपी की चंडीगढ़ पर 227 रन की ऐतिहासिक जीत

राजकोट 
कप्तान रिंकू सिंह और आर्यन जुयाल की शतकीय पारियों के दम पर उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के खिलाफ 227 रन से फतह हासिल की। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में लगातार दूसरी जीत के साथ उत्तर प्रदेश ग्रुप बी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर पहुंच गया है। सानोसारा क्रिकेट ग्राउंड ए में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपी की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के खेल में 4 विकेट खोकर 367 रन बनाए। इस टीम को महज 3 के स्कोर पर अभिषेक गोस्वामी (1) के रूप में झटका लगा। यहां से ध्रुव जुरेल ने आर्युन जुयाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन जुटाते हुए टीम को 99 के स्कोर तक पहुंचाया।
जुरेल 57 गेंदों में 11 चौकों के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद आर्यन जुयाल ने समीर रिजवी के साथ 71 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।
यह टीम 31.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर 170 रन बना चुकी थी। यहां से कप्तान रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आर्यन जुयाल के साथ चौथे विकेट के लिए 83 गेंदों में 134 रन की साझेदारी करते हुए यूपी को 300 के पार पहुंचा दिया। आर्यन जुयाल ने 118 गेंदों में 8 छक्कों और 7 चौकों के साथ 134 रन की पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने 60 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 11 चौके शामिल थे।
विपक्षी टीम के लिए तरनप्रीत सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि संदीप शर्मा और निशंक बिरला ने 1-1 विकेट निकाला। इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम 29.3 ओवर में महज 140 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान मनन वोहरा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि तरनप्रीत सिंह ने 24 रन की पारी खेली, लेकिन चंडीगढ़ को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से जीशान अंसारी ने 4 विकेट निकाले, जबकि विपराज निगम ने 2 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा, कार्तिक त्यागी, वैभव चौधरी, प्रशांत वीर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

More From Author

स्मार्टफोन का डार्क मोड एक मिथक? ये 3 कारण जानकर आप भी कर देंगे इस्तेमाल बंद

इंदौर में युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा, 5 आरोपियों पर केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.