नए साल की शुरुआत में ग्रहों की चाल बदलेगी: जनवरी में चार ग्रह बदलेंगे राशि

नए साल के पहले महीने में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। जनवरी 2026 में कुल मिलाकर चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस महीने में सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ- साथ मंगल, बुध और शुक्र ग्रह भी गोचर करेंगे। जनवरी महीने के ग्रह गोचर का असर सारी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों के लिए जनवरी का ग्रह गोचर शुभ रहेगा। वहीं कुछ राशि के जातक को इस गोचर से सावधान रहने की आवश्यकता है।

ज्योतिषाचार्या बताते है कि जनवरी 2026 में सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे।  मंगल 16 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे।  ग्रहों के राजकुमार बुध 17 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे।  ऐसे में कुछ राशि के जातकों के लिए जनवरी के महीने में विशेष सावधानियां बरतनी होगी। ज्योतिष गणना के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है।

सूर्य का गोचर
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि वर्तमान में सूर्य देव धनु राशि में विराजमान हैं। वे 13 जनवरी 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के जातकों को नौकरी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बनेंगे। इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा, जो नई शुरुआत और उन्नति का प्रतीक माना जाता है।

शुक्र का गोचर
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य के कारक शुक्र देव 12 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे। इसके बाद 13 जनवरी 2026 को वे मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के इस परिवर्तन से कई राशियों के जातकों को भौतिक सुख, धन-लाभ और रिश्तों में मधुरता का अनुभव हो सकता है।

मंगल का गोचर
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि ग्रहों के सेनापति मंगल फिलहाल धनु राशि में हैं और 15 जनवरी 2026 तक वहीं रहेंगे। इसके बाद 16 जनवरी को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 22 फरवरी तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। मंगल का यह गोचर करियर, साहस और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। कई लोगों को मनचाही सफलता और पद-प्रतिष्ठा मिलने के संकेत हैं।

बुध का गोचर
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि ग्रहों के राजकुमार बुध 17 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध का यह परिवर्तन व्यापार, निवेश और संचार से जुड़े क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है।

शुभ प्रभाव –  मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन

अशुभ प्रभाव – वृष, सिंह, तुला और कुंभ

मिलाजुला प्रभाव – मेष कर्क, कन्या और धनु

ग्रहों के गोचर का प्रभाव
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि बीमारियों के इलाज में भी नए-नए आविष्कार होंगे। नई-नई दवाइयां और तकनीक विकसित होगी। कोरोना के नए वेरिएंट का नहीं होगा भारत पर बड़ा असर। दुर्घटनाएं अप्रिय घटनाएं हिंसा, प्राकृतिक आपदा होने की आशंका। फिल्म एवं राजनीति से दुखद समाचार। शुक्र बुध और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। बीमारियों में कमी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। वायुयान दुर्घटना होने की संभावना। पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे। सत्ता संगठन में बदलाव होंगे। पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा। देश में आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, वायुयान दुर्घटना, विमान में खराबी, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है।

करें पूजा-पाठ और दान
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। भगवान शिव और माता दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

More From Author

न्यू ईयर ट्रैवल प्लान: माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, कई स्टेशनों पर ठहराव

1 जनवरी से बड़े बदलाव लागू, जेब पर पड़ेगा असर: सैलरी हाइक से लेकर CNG-PNG की कीमतें घटेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.