राजस्थान में घने कोहरे का कहर, 20 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, श्रीगंगानगर में आंगनबाड़ी बंद

जयपुर
 राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को राज्य के 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। शेखावाटी क्षेत्र और सीमावर्ती जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और खराब मौसम के चलते उदयपुर और जैसलमेर में फ्लाइट संचालन प्रभावित होने की आशंका है। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वहीं, श्रीगंगानगर जिले में तेज सर्दी को देखते हुए 10 जनवरी तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। जयपुर, सीकर, दौसा, भरतपुर सहित कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। सीकर के पलसाना क्षेत्र में विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर रह गई। राजसमंद झील क्षेत्र में भी सुबह घना कोहरा देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 जनवरी से प्रदेश में शीतलहर तेज होगी और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। गुरुवार को कई जिलों में दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहा। श्रीगंगानगर में इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
जयपुर, अलवर, बीकानेर और चूरू में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार शाम से ही उत्तरी राजस्थान में कोहरे का असर तेज हो गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड और तेज महसूस होगी।

More From Author

अफ्रीकी देशों ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया करारा जवाब, अमेरिकी नागरिकों की एंट्री पर प्रतिबंध

इंदौर में 1400 लोग हुए शिकार, शौचालय से घुला दूषित पानी; 32 मरीज ICU में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.