श्रीलंका U19 वर्ल्ड कप स्क्वॉड घोषित, जानिए किसे मिली कप्तानी और किसे उप-कप्तानी

नई दिल्ली
श्रीलंका ने आगामी ICC अंडर-19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। युवा श्रीलंकाई टीम की कप्तानी विमथ दिंसारा करेंगे, जबकि कविजा गामागे को उप-कप्तान बनाया गया है। यह बड़ा टूर्नामेंट 15 जनवरी से शुरू होगा। श्रीलंका की U19 टीम में कप्तान दिंसारा, गामागे और महाविथाना जैसे होनहार बल्लेबाज हैं, साथ ही विरान चामुदिथा, गामागे और चमिका हींटिगला जैसे हरफनमौला खिलाड़ी भी हैं। श्रीलंका को ग्रुप A में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और जापान के साथ रखा गया है। वे 17 जनवरी को जापान के खिलाफ अपने U19 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेंगे।
 
15 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रहीं है, जिन्हें 4-4 के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान इस बार अलग-अलग ग्रुप का हिस्सा हैं। भारत ग्रुप-ए में तो पाकिस्तान ग्रुप-बी में है। ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-3 टीमें सुपर-6 में भिड़ेंगी। जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर आने वाले U19 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे, यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक खेला जाएगा। 23 दिनों में सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुल 41 मैच होंगे।

5 बार की चैंपियन टीम इंडिया 15 जनवरी को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी, इसके बाद 17 जनवरी को उसी जगह पर बांग्लादेश के खिलाफ और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होंगे। भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में पांच खिताब जीते हैं। उन्होंने मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2018), पृथ्वी शॉ (2018) और यश ढुल (2022) की कप्तानी में खिताब जीते हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका टीम:
विमथ दिंसारा (कप्तान), कविजा गमागे, दिमंथा महाविथाना, विरान चामुदिथा, दुलनिथ सिगेरा, चमिका हींटिगला, एडम हिल्मी, चमारिंदु नेथसारा, सेथमिका सेनेविरत्ने, कुगाथास मथुलन, रसिथ निमसार, विग्नेश्वरन आकाश, जीवंथा श्रीराम, सेनुजा वेकुनागोडा, मलिंथा सिल्वा।

More From Author

मिनटों में तैयार होने वाला टेस्टी ईवनिंग स्नैक: स्वीट कॉर्न चाट

राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/54

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.