पंजाबी अंदाज में सरसों का साग बनाने का तरीका, स्वाद में बेहतरीन!

घर पर सरसों का साग ज्यादातर पंजाबी परिवार ही बनाते हैं लेकिन इसकी रेसिपी इतनी आसान है कि आप भी इसे आसानी से ही बना सकती हैं। सर्दियों के मौसम में बाजार में सरसो बिकती है लेकिन क्या सरसो के साग में सिर्फ सरसो ही डलती है नहीं ऐसा नहीं है। सरसों के साथ इसमें पालक और बथुआ भी मिलाया जाता है लेकिन क्या सब बराबर मात्रा में मिलाते हैं। सरसों का साग बनाने के लिए आपको क्या- क्या चाहिए और इसे कैसे बनाया जाता है ये अगर आपको नहीं आत ये रेसिपी सिर्फ आपके लिए ही है। सरसों के साग की ये रेसिपी इतनी टेस्टी है कि इसे आपने अगर एक बार बनाया तो सब इसे खाकर उंगलियां चाटने लगेंगे। अब आप इसे झटपट घर पर बनाने के लिए तैयार हो जाइए। सरसों के साग की ये रेसिपी हमारे साथ हमारी एक viewer निर्मल खोसला ने शेयर की है। उन्होंने हमें बताया कि आप सरसों के साग में ऐसा क्या डालें कि वो मलाई जैसा मुलायम हो और उसमें हरी सब्जियों वाली कोई कड़वाहट भी ना आएं। 

सरसों का साग बनाने की सामग्री

    सरसों के हरे पत्ते-  500 ग्राम
    पालक- 150 ग्राम
    बथुआ- 100
    टमाटर- 250 ग्राम
    प्याज- 1
    लहसुन- 3-4 कली
    हरी मिर्च- 2-3
    अदरक- 2 इंच का टुकड़ा
    सरसों का तेल- 2 चम्मच
    घी- 2 चम्मच
    हींग- 2-3 चुटकी
    जीरा- 1/2 चम्मच
    हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
    मक्के का आटा- 1/4 कप
    लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
    नमक- स्वादानुसार
    गुड़- 2 इंच का छोटा सा टुकड़ा

सरसों का साग बनाने की विधि

सरसों को ऐसे काटकर उबालें 

    सरसों का साग बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक, सरसो और बथुआ को पानी से अच्छे से धो लें। छलनी में डालकर धोएं इससे आपको काफी आसानी होगी। 

    अब आप इसे पानी से धोने के बाद थोड़ी देर में के लिए छलनी में ही रहने दें ताकि इसका पानी अच्छे से निचुड़ जाएं। 

    अब आप इन्हे ऊपर की डंडी से पकड़कर हाथ में जितना आए उतना इकट्ठा कर लें और फिर इसे चाकू से काटें। जब ये सारा कट जाए तब आप इसे एक तरफ रख दें। 

    अब इतना बड़ा कूकर लें जिसमें ये आसानी से आ जाए इसमें कटे हुए सरसों पालक और बथुए को एक साथ डालें इसमें 1 कप पानी भी डालें और इसे गैस पर रख दें। 

    जब कुकर में एक सीटी आ जाए तो आप गैस बंद कर दें और फिर कूकर की सीटी निकाल दें और इसे थोड़ी देर ऐसा ही रखा रहने दें ताकि प्रेशर निकल जाए। 

सरसों के साग को ऐसे लगाएं तड़का

    तड़का लगाने के लिए आप सबसे पहले मिक्सी में प्याज, लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस लें।
    अब कढ़ाही में तेल डालें जब तेल गर्म हो तब आप उसमें मक्के का आटा डालें और इसे ब्राउन होने तक भूनें। फिर इसे एक कटोरी में निकाल लें। 
    अब पैन में आप तेल डालकर गर्म करें फिर इसमें हींग और जीरा डालें। 
    जब ये भुनने लगे तब आप इसमें हल्दी पाउडर डालें फिर इसमें प्याज, लहसुन,टमाटर, अदरक और हरी मिर्ची का पेस्ट भी डाल दें। 
    अब इस मसाले को तब तक भुनें जब तक तेल अलग ना हो जाए। 
    अब तक कुकर की स्टीम निकल चुकी होगी आप ब्लैंडर से इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इससे सरसों पालक और बथुआ जो उबला है वो मलाई जैसा मुलायम हो जाएगा और उसमें अलग से रेशे नज़र नहीं आएंगे। 
    सरसों को ब्लैंड करते समय आप उसमें थोड़ा सा गुड़ भी डाल गर्म सरसों में ये अच्छे से मिक्स हो जाएगा। ध्यान से गुड़ डालना ज्यादा मीठा साग आपका स्वाद बिगाड़ देगा। 
    अब आप इस ब्लैंड किए हुए सरसों को तड़के वाले पैन में डाल दें। फिर इसमें ऊपर से आप भुना हुआ मक्के का आटा भी डालें। स्वाद के हिसाब से इसमें नमक भी मिलाएं। 
    इसे आप धीमी आंच पर 5-6 मिनट के लिए पकने दें। इसे आप अब गैस से उतार सकती हैं। इसकी खुशबू भी आनी शुरू हो जाएगी। 
    गैस बंद करने के बाद आप इसमें ऊपर से देसी घी डालें उसका स्वाद सरसों में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएगा। अब आप इसे एक कटोरे में निकाल लें। 

 

More From Author

iPhone Fold: Apple का पहला फोल्डेबल फोन इस साल लॉन्च, जानें क्या होंगे इसके नए फीचर्स

दिल्ली-यूपी में गलन भरी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.