Easy Corn Sandwich Recipe: हल्की भूख के लिए परफेक्ट स्नैक, बच्चों को आएगा खूब पसंद

सामग्री :

    उबला हुआ स्वीट कॉर्न- 1 कप
    ब्रेड स्लाइस- 4
    प्याज (बारीक कटा)- 1 मध्यम
    शिमला मिर्च (बारीक कटी)- ½ कप
    टमाटर (बारीक कटा)- 1 छोटा (ऑप्शनल)
    मेयोनेज या मक्खन- 2-3 बड़े चम्मच
    चीज (कद्दूकस किया हुआ)- 2 बड़े चम्मच
    नमक- स्वादानुसार
    काली मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
    चिली फ्लेक्स- ½ चम्मच
    ओरिगैनो- ½ चम्मच
    मक्खन (ब्रेड सेंकने के लिए)- आवश्यकतानुसार

विधि :

    सबसे पहले एक बाउल में उबला हुआ कॉर्न, कटा प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर डालें।
    अब इसमें मेयोनेज, कद्दूकस किया हुआ चीज, नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
    इसके बाद ब्रेड स्लाइस लें और उस पर तैयार की गई कॉर्न फिलिंग अच्छे से स्प्रेड करें।
    ऊपर से चाहें तो थोड़ा और चीज डालें और दूसरी ब्रेड स्लाइस से कवर कर दें।
    अब तवे या सैंडविच मेकर को गर्म करें और उस पर मक्खन लगाएं और सैंडविच को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
    गरमा-गरम कॉर्न सैंडविच को तिकोने टुकड़ों में काटें और हरी चटनी, टोमैटो केचप या चीज डिप के साथ परोसें।

 

More From Author

कानूनी पत्नी होते हुए भी प्रेमी संग विवाह, मासूम बच्चे के जन्म के बाद धरने पर बैठा पीड़ित पति

ईरानी गैंग का आतंक: भोपाल में चोरी, लूट और प्रॉपर्टी कब्जाने के मामलों में सरगना राजू का नाम सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.