वास्तु के अनुसार यहां लगाएं मनी प्लांट, कुछ ही दिनों में दिखेगा चमत्कारी असर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनको घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही खुशियों का आगमन होता है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन कर पौधे को लगाने से ही शुभ परिणाम मिलते हैं।

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में मनी प्लांट लगाने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आप भी घर में सुख-शांति का माहौल चाहते हैं, तो मनी प्लांट जरूर लगाएं। आइए आपको बताते हैं कि कब और किस दिशा में लगाना चाहिए मनी प्लांट।

किस दिशा में लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में इस प्लांट को लगाने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। वास्तु के अनुसार, सही दिशा में मनी प्लांट को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

किस दिन लगाएं मनी प्लांट?
अगर आप घर में मनी प्लांट लगाने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसे लगाने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है। क्योंकि यह दिन धन की मां लक्ष्मी को समर्पित है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन मनी प्लांट लगाने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

मिलते हैं ये लाभ
    ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है और धन से हमेशा तिजोरी भरी रहती है।
    इसके अलावा सही दिशा में मनी प्लांट को लगाने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, जिससे जातक के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
    सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
    तनाव कम की समस्या दूर होती है।

कहां न लगाएं मनी प्लांट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में इस पौधे को लगाने से धन हानि और आर्थिक तंगी की समस्या आ सकती है, क्योंकि उत्तर-पूर्व दिशा जल तत्व से जुड़ी होती है।

 

More From Author

गोल्डन ग्लोब में भारतीयों ने मचाई धूम, जेनिफर ने पहनी सब्यसाची की ज्वेलरी और फिल्म ने रचा इतिहास

जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट: LoC के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, सेना ने की सख्त जवाबी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.